7 Dogs Release Date: सलमान खान की हॉलीवुड फिल्म 7 डॉग्स इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज
Salman Khan 7 Dogs Movie: सलमान खान और संजय दत्त का सबसे बड़ा मिशन 7 डॉग्स सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज
Salman Khan Sanjay Dutt Hollywood Movie 7 Dogs (Image Credit- Social Media)
7 Dogs Release Date: सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। सिकंदर के बाद से ही सलमान खान के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि सलमान खान की अबतक कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। मातृभूमि जोकि अप्रैल के माह में रिलीज होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश फिल्म की रिलीज डेट को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा सलमान खान इन दिनों वामशी की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें उनके साथ नयनतारा और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। तो वहीं अब जाकर सलमान खान की हॉलीवुड फिल्म 7 डॉग्स की रिलीज डेट सामने आई है।
सलमान खान की 7 डॉग्स कब रिलीज होगी (Salman Khan Hollywood Movie 7 Dogs Release Date)-
सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म '7 डॉग्स' की भारत में रिलीज की घोषणा करते हुए फिल्म का प्रोमो शेयर किया और लिखा, "सबसे बड़े मिशन की उलटी गिनती शुरू हो गई है।," एक्शन से भरपूर इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में हैं और यह 21 अगस्त, 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सऊदी अरब की एक्शन थ्रिलर फिल्म "7 डॉग्स" एक वैश्विक अपराध गिरोह की कहानी है जो मध्य पूर्व में पिंक लेडी नामक एक घातक नई दवा की तस्करी कर रहा है। इस फिल्म में मोनिका बेलुची ने गिरोह के वितरण नेटवर्क की मुखिया जूलिया लियोनी का किरदार निभाया है। फिल्म ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में पहले सप्ताह में ही 7 मिलियन डॉलर से अधिक की प्रभावशाली कमाई की है, जिससे यह किसी अरबी फिल्म के लिए अब तक की सबसे अधिक स्थानीय कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। बेल्जियम और मोरक्को के निर्देशकों की जोड़ी आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह द्वारा निर्देशित यह आकर्षक एक्शन फिल्म - जिनकी 2020 की ब्लॉकबस्टर "बैड बॉयज़ फॉर लाइफ" "बैड बॉयज़" फ्रैंचाइज़ी की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। अब इंडिया में 21 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।