Kajal Raghwani Video: विवाद के बीच टूटी काजल राघवानी, रोते हुए बोलीं- लड़की बनकर पैदा नहीं..

Kajal Raghwani Video: काजल राघवानी का एक बेहद इमोशनल कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देख उनके फैंस भी भावुक हो उठे हैं।

Update:2026-08-09 16:25 IST

Kajal Raghwani Video (Photo- Social Media)

Kajal Raghwani Video: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी का नाम पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरा हुआ है, उनके और आम्रपाली दुबे के बीच अनबन हो गई है, जिस वजह से दोनों ही सोशल मीडिया पर ही एक-दूसरे पर हमला कर रहीं हैं। आम्रपाली दुबे अभिनेत्री काजल राघवानी पर कई इल्जाम लगा रहीं हैं, तो वहीं काजल राघवानी भी आम्रपाली दुबे को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे कर रहीं हैं। दोनों के बीच की ये लड़ाई बेहद गंदे मोड़ पर पहुंच गई है और अब काजल राघवानी का तो एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो इस कंट्रोवर्सी के चलते बुरी तरह रोते नजर आईं।

काजल राघवानी बुरी तरह टूटी

काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है, अब फैंस भी इस लड़ाई में शामिल हो गए हैं, काजल राघवानी को खेसारी लाल यादव के फैंस की तरफ से पूरा सपोर्ट मिल रहा है, वहीं आम्रपाली दुबे के फैंस उनके साथ खड़े हैं। भोजपुरी बवाल के हर प्रोमो पर ही ये दोनों अदाकाराएं अपनी सफाई देते नजर आ रहीं हैं, और एक-दूसरे पर तंज कंस रहीं हैं।

Full View

इन सब विवादों के बीच काजल राघवानी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी मां के सामने फूट फूटकर रो रहीं हैं। काजल राघवानी अपनी मां से यह भी कह रहीं हैं कि अगले जन्म में वे बेटी बनकर पैदा नहीं होना चाहतीं, काजल राघवानी के इस वीडियो को देख उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। वीडियो में काजल राघवानी कह रही हैं, "लगता है मम्मा... अब थक गई हूं, जिस पर ट्रस्ट करती हूं, सब भरोसा तोड़ देते हैं, कभी कभी तो लगता है मम्मा कि आपने मुझे जन्म नहीं दिया होता तो अच्छा होता। अगली बार मुझे लड़की बनकर पैदा नहीं होना है । सब बहुत गंदे लोग हैं, इतना सब देखकर लगता है कि सबसे बुरा जीवन है तो लड़की का है।" जहां काजल राघवानी टूटे दिल से ये सब बातें अपनी मां के साथ साझा कर रहीं हैं, वहीं उनकी मां उन्हें समझा रहीं है और उनके आंसू पोछ रहीं हैं। काजल राघवानी को इस हाल में देख फैंस उन्हें अपना प्यार देते हुए उन्हें स्ट्रांग रहने के लिए कह रहें हैं।

Tags:    

Similar News