Sambhavna Seth Twins: 45 की उम्र में जुड़वां बच्चों की मां बनीं भोजपुरी हसीना, खुशी से लगीं रोने

Sambhavna Seth Twins: भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ 45 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों की मां बन गईं हैं, इतनी बड़ी खुशखबरी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।

Update:2026-06-04 15:25 IST

Sambhavna Seth Twins

Sambhavna Seth Twins: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री संभावना सेठ के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है, जी हां! जिस खुशी के लिए संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी पिछले कई सालों से तरस रहे थे, वह खुशी का पल अब उनके जीवन में आ चुका है, संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी माता पिता बन चुके हैं, खासबात तो यह है कि कपल के घर एक नहीं, बल्कि डबल खुशियां आईं हैं, यानी कि दोनों जुड़वा (बेबी बॉय और बेबी गर्ल) बच्चों के माता पिता बन गए हैं, यह खबर सुनते हैं अब फैंस और सेलेब्स संभावना और अविनाश को जमकर बधाईयां दे रहें हैं।

संभावना सेठ बनीं जुड़वा बच्चों की मां

अभिनेत्री संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर शादी के 10 साल बाद बच्चों की किलकारी गूंज उठी है। 45 साल की उम्र में संभावना सेठ जुड़वा बच्चों की मां बनीं हैं, हालांकि बच्चे सेरोगेसी के जरिए हुए हैं। संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने इतनी बड़ी खुशखबरी अपने चाहने वालों के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की।


संभावना सेठ ने अपने जुड़वा बच्चों की खुशखबरी साझा करते हुए अस्पताल की कुछ तस्वीरें शेयर की और साथ ही बेहद भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा। संभावना सेठ ने कैप्शन में लिखा, "इस साल हमारे घर महा-दिवाली वक्त से पहले ही आ गई है। हमारे घर साक्षात लक्ष्मी और गणेश आ गए हैं। हमारा दिल खुशियों से भर गया है। हर हर महादेव।" संभावना सेठ द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस और उनके पति अपने बच्चों को गोद में लिए हुए हैं, वहीं संभावना रोती हुई भी नजर आ रहीं है, आखिरकार इतने सालों बाद जाकर उनके घर पर खुशियां आईं, जिस वजह से एक्ट्रेस अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाई और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। कपल की इन भावुक तस्वीरों को देखकर फैंस और बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज उन्हें लगातार बधाइयां और प्यार दे रहे हैं।

Full View

मिसकैरिज और IVF फेल होने का दर्द झेल चुकीं हैं संभावना सेठ

संभावना सेठ के लिए मां बनने का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस सुख को पाने के लिए उन्हें सालों लग गए, उन्होंने शारीरिक और मानसिक तौर पर बहुत दर्द झेले। संभावना सेठ का कई बार मिसकैरिज हुआ था, उन्होंने IVF भी ट्राई किया, लेकिन उनका 8 बार IVF फेल हुआ, जिसके बाद उन्होंने सेरोगेसी का रास्ता अपनाया और फाइनली दोनों एक बेबी गर्ल और एक बेबी बॉय के पैरेंट्स बन चुके हैं।

Tags:    

Similar News