Peddi Movie Twitter Review: राम चरण की फिल्म पेड्डी दर्शकों को कितनी आई पसंद, जानिए
Peddi Movie X Review In Hindi: राम चरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं दर्शकों को कितनी पसंद आई फिल्म
Ram Charan Peddi Movie Twitter Review In Hindi (Image Credit- Social Media)
Peddi Twitter Review: बूचीबाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म पेड्डी जिसमें राम चरण लीड रोल में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में राम चरण के अलावा जगपति बाबू, देव्येंदु और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म के गाने ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचाया है। तो वहीं अब फिल्म की बारी है। फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म काफी चर्चा में है। जिसके पीछे की वजह राम चरण द्वारा भोपाल में ट्रेलर के रिलीज के दौरान की गई बाते थी। जिसमें राम चरण की जबान फिसल गई थी। उन्होंने भोपाल को बिहार कहा था। और जसप्रीत बुमराह को उन्होंने फुटबॉलर कहा था। जिसके बाद वो काफी ज्यादा ट्रोल भी हुए थे। लेकिन देखने लायक होगा कि राम चरण की फिल्म पेड्डी दर्शकों को कितनी पसंद आने वाली है। ट्वीटर पर इसका रिव्यू आना शुरू हो गया है।
राम चरण पेड्डी मूवी ट्वीटर रिव्यू (Ram Charan Peddi Movie Twitter Review In Hindi)-
फिल्म का निर्देशन बुचीबाबू सना ने किया है और वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किलारू वेंकट सतीश ने इसका निर्माण किया है। जगपति बाबू, शिवन्ना, जाह्नवी कपूर, दिव्यांदु शर्मा जैसे कई सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा अच्छे रिव्यू दिए गए हैं। तो वहीं इस बार बूचीबाबू ने एक अलग कहानी दर्शकों के सामने पेश की है। अब देखने लायक होगा कि दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आई है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने ट्वीटर पर रिव्यू देना शुरू कर दिया है।
एक यूजर ने लिखा- प्री-इंटरवल ब्लॉक लो स्टार्ट अयिना मोमेंटम इंटरवल वरकु नॉनस्टॉप गा जारी रखें अयिंदी 🔥🔥 आरसी अभिनय शिखर लो उंडी, गाने शानदार, निर्देशन उत्तम 👌 एआरआर बीजीएम पूरा रोंगटे खड़े कर देने वाला सामान
https://x.com/i/status/2062217035892048330
एक अन्य यूजर ने लिखा कि-राम चरण ने अपने करियर के सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक दिया है। 🔥 उनकी तीव्रता, भावनाएँ, स्क्रीन पर मौजूदगी और समर्पण पेड्डी को सचमुच एक अविस्मरणीय किरदार बनाते हैं।
#Shivanna इस फ़िल्म की जान और आत्मा हैं। ❤️ अपनी दमदार एक्टिंग, करिश्मा और भावनात्मक गहराई से, वह हर सीन में एक गहरा असर छोड़ते हैं। राम चरण और शिवन्ना को एक साथ स्क्रीन पर देखना सिनेमा प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव है।
बुची बाबू ने भावना, खेल, एक्शन और मास मोमेंट्स के बेहतरीन मेल से बड़ी सफलता हासिल की है। इंटरवल ब्लॉक, क्लाइमेक्स और भावनात्मक सीन एक शानदार थिएट्रिकल अनुभव देते हैं।
फ़ैसला: राम चरण और शिवन्ना के ज़बरदस्त परफॉर्मेंस से सजी एक ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर। इसे बड़े पर्दे पर देखना न भूलें!
https://x.com/i/status/2062256967893348726
पेडी को जहां पॉजिटिव और नेगेटिव रिव्यू भी मिला है। एक यूजर ने लिखा- सबसे खराब स्क्रीनप्ले, खराब डायरेक्शन, औसत सिनेमैटोग्राफी।
@AlwaysRamCharan के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और क्लाइमेक्स में पैर कटने वाले सीन (जैसे @NANDAMURIKALYAN की फिल्म में होता है) को छोड़कर, बाकी सब बेकार है। आखिरी के 10 मिनट बस ठीक-ठाक हैं।
फैसला: काफी औसत (यह फिल्म भी सिर्फ रामचरण के लिएहै)