King Movie: क्या शाहरूख खान की फिल्म किंग का हिस्सा बनेंगे रणवीर सिंह? जानिए
Shahrukh Khan King Movie Cast: बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरूख खान की किंग मूवी में हुई इस बेहतरीन एक्टर की एंट्री, जानिए कौन हैं वो एक्टर
Shahrukh Khan King Movie Cast Joins Ranveer Singh (Image Credit- Social Media)
King Movie Cast: पठान और जवान की सफलता के बाद शाहरूख खान ने एक लंबे समय के लिए ब्रेक ले लिया है। इसके साथ ही शाहरूख खान (Shahrukh Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म King के बारे में जानकारी शेयर की है। King Movie साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म है। इस फिल्म में शाहरूख खान के अलावा बॉलीवुड के कई सारे एक्टर नजर आने वाले हैं। जिसमें अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण समेत अन्य अभिनेता नजर आएंगे। King Movie को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जिसके अनुसार, किंग मूवी में एक और एक्टर के कास्ट होने की खबर सामने आई है। चलिए जानते हैं वो कौन से एक्टर हैं, जिनका नाम King Movie के लिए इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।
क्या शाहरूख खान की किंग मूवी में नजर आएंगे रणवीर सिंह ( Is Shahrukh Khan Joins King Movie Cast)-
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान (Shahrukh Khan) आने वाले दिनों में किंग मूवी में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। तो वहीं इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के सेट से कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच Shahrukh Khan की फिल्म King एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहरूख खान की King Movie की कास्ट को Ranveer Singh ज्वाइन कर सकते हैं। रिपोर्ट्स कि माने तो शाहरूख खान की किंग मूवी में रणवीर सिंह कैमियो कर सकते हैं। रणवीर फिल्म में एक रहस्यमय किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि वह एक अहम सीन में दिखाई देंगे, जहां वह सुहाना खान के किरदार को एक गोपनीय दस्तावेज सौंपते हैं, जिससे सुहाना को खतरनाक परिस्थितियों से सुरक्षित निकलने में मदद मिलती है। दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और अनिल कपूर जैसे पहले ही इस फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन शाहरूख खान की किंग में रणवीर सिंह नजर आएंगे या नहीं इसपर ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है। ऑफिशियल अनॉउंसमेंट का इंतजार है।
शाहरूख कान की किंग मूवी कब रिलीज होगी (Shahrukh Khan King Movie Release Date)-
शाहरूख खान की किंग मूवी सिनेमाघरों में इस साल के अंत में क्रिसमस के अवसर पर यानि 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म से शाहरूख के फर्स्ट लुक से पहले ही पर्दा उठाया जा चुका है।