Shikhar Dhawan GF Video: शिखर धवन फिर दिखे GF सोफी शाइन संग, यूजर्स बोले- भाई को विदेशी माल...

Shikhar Dhawan GF Vide: शिखर धवन का रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ स्पॉटिंग का वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स क्रिकेटर को ट्रोल कर रहें हैं|

Update:2025-05-10 10:44 IST

Shikhar Dhawan GF Vide (Photo- Social Media)

Shikhar Dhawan with Rumored Girlfriend: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाएं हुए हैं, उनका नाम बीते काफी समय से सोफी शाइन संग जुड़ रहा है, वहीं अब तो इनका रिश्ता पक्का भी हो चुका है, क्योंकि शिखर धवन और सोफी दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार बयां कर चुके हैं, सिर्फ यही नहीं! सोफी और शिखर कई बार साथ में क्रिकेट के स्टेडियम में भी बैठे नजर आ चुके हैं। वहीं अब फिर शिखर धवन का रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ स्पॉटिंग का वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स क्रिकेटर को ट्रोल कर रहें हैं, आइए दिखाते हैं।

शिखर धवन का सोफी शाइन संग वीडियो वायरल

शिखर धवन और सोफी शाइन को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया, दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, इस दौरान शिखर धवन जहां कैजुअल लुक में नजर आए, वहीं सोफी जींस और क्रॉप टॉप में बेहद हसीन लगीं। शिखर धवन और सोफी शाइन के इस वीडियो पर जहां फैंस प्यार लुटा रहें हैं, वहीं बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो शिखर धवन का मजाक उड़ा रहें हैं, आइए बताते हैं कि यूजर्स ने क्या कहा है।

Full View

शिखर धवन को गर्लफ्रेंड सोफी के साथ देख एक यूजर ने कमेंट किया, "फिर से फॉरेनर... शिखर भाई क्या कर रहे हो।" दूसरे ने लिखा, "भाई को विदेशी माल पसंद है " तीसरे ने लिखा, "ये फिर से फिरंगी के चक्कर में पड़ रहा है।" चौथे ने लिखा, "इसने अभी तक सबक नहीं सीखा।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "भाई अंग्रेजों पर ही हमला करने में लगा हुआ है।" ऐसे ही कई और यूजर्स का कमेंट्स देखने को मिल रहा है, जो शिखर धवन का मजाक बना रहें हैं।

शिखर धवन का हो चुका है तलाक

शिखर धवन तलाकशुदा हैं, उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, दोनों 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे, इसके बाद 2014 में आयशा मुखर्जी ने बेटे को जन्म दिया। 2021 में दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे और 2023 में दोनों का तलाक हो गया। आयशा मुखर्जी से तलाक लेने के बाद अब शिखर धवन सोफी शाइन को डेट कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News