Govinda With Rumoured Girlfriend: रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग फिर दिखे गोविंदा, हुए बुरी तरह ट्रोल

Govinda With Rumoured Girlfriend: हीरो नंबर वन गोविंदा एक बार फिर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग नजर आए, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Update:2026-08-14 14:03 IST

Govinda With Rumoured Girlfriend (Photo- Social Media)

Govinda With Rumoured Girlfriend: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में हैं, जी हां! बॉलीवुड गलियारों में उनके अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है, दरअसल कुछ दिन पहले ही गोविंदा को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसने लोगों के बीच सनसनी मचा दी, गोविंदा को कोमल के साथ देख लोगों को सुनीता आहूजा की बात पर यकीन हो गया कि उन्होंने गोविंदा पर जो अफेयर का इल्जाम लगाया था, वो सच था। वहीं, अब फिर गोविंदा का नया वीडियो सामने आ गया है, जिसमें वे कोमल रानी संग पपराजी के सामने पोज पे पोज दे रहें हैं।

गोविंदा का रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल संग नया वीडियो

गोविंदा को हाल ही में फिर पपराजी द्वारा स्पॉट किया गया, जहां वे अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग नजर आएं। गोविंदा कोमल के साथ पपराजी के कैमरे के लिए जमकर पोज देते दिखे। गोविंदा के लुक के बारे में बताएं तो हीरो नंबर वन ब्लैक जींस और ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्राउन ब्लेजर और आंखों पर काला चश्मा लगाए नजर आए, वहीं कोमल रानी स्वर्णकार के लुक के बारे में बताएं तो वे येलो कलर के आउटफिट में दिखी, दोनों ने पपराजी से ढेरों तस्वीरें भी खिंचवाई, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

Full View

यूजर्स ने किया गोविंदा को ट्रोल

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार का नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसे देख यूजर्स गोविंदा को बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं, एक यूजर ने लिखा, "नमूने को नमूनी मिली है।" दूसरे ने लिखा, "इस उम्र में क्या जरूरत थी भाई।" तीसरे ने लिखा, "यही मर्द की रियलिटी होती है।" चौथे ने लिखा, "इससे अच्छी तो सुनीता मैम हैं यार, क्या हो गया है इसको।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "डाउनफॉल ऐसे ही होता है।" इसी तरह सोशल मीडिया पर गोविंदा का मजाक उड़ाया जा रहा है।

कोमल संग फिल्म बना रहें गोविंदा

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिलेशनशिप की खबरों ने तूल पकड़ लिया है, बता दें कि गोविंदा कोमल संग फिल्म बना रहें हैं, गोविंदा और कोमल रानी की एक साथ दो फिल्में आने वाली हैं, एक का नाम "रूपा" है, जबकि दूसरी फिल्म का नाम "दुनियादारी" है।

Tags:    

Similar News