KSBKBT 2 Off Air: बंद होने वाला है क्योंकि सास भी...2, ये नया शो लेगा जगह?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के फिर से ऑफ एयर होने की खबरें आ रहीं हैं।

Update:2026-08-14 15:41 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Off Air 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Off Air: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल अपने एक से एक धमाकेदार ट्विस्ट के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, जब से ये शो शुरू हुआ है, तब से कई बार इसके ऑफ एयर होने की खबरें आ चुकीं हैं, हालांकि जब शो शुरू होने वाला था, तभी एकता कपूर ने यह क्लीयर कर दिया था कि शो लिमिटेड एपिसोड के साथ ही आएगा, जिसकी वजह से अब तक कई बार शो बंद होने की खबरें आ चुकीं है और अब एक बार फिर से ऐसी ही खबर आ रही है, सिर्फ यहीं नहीं! क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की जगह कौन सा नया सीरियल ले सकता है, इसका खुलास भी हो चुका है, आइए जानते हैं।

बंद होगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के ऑफ एयर की खबरें फिर से सामने आने लगीं हैं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सितंबर या अक्टूबर महीने में बंद हो सकता है और इसकी जगह ही एकता कपूर का नया अपकमिंग शो लेगा। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी कुछ ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दी गई है।

Full View

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग ट्विस्ट के बारे में बताएं तो मिहिर वीरानी की जल्द ही शो में एंट्री होगी, जिससे कहानी एक नया मोड़ लेगी। मिहिर वीरानी के किरदार को काफी लंबे समय से गायब कर दिया गया है, और अब दर्शक उन्हें जल्द ही शो में दोबारा से देख सकेंगे। जहां एक तरफ मिहिर वीरानी की एंट्री की खबर सुन फैंस बेहद खुश थे, वहीं शो पर ताला लगने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया है

एकता कपूर का नया शो

एकता कपूर अपने नए शो को लेकर चर्चाओं में आ गईं हैं, कहा जा रहा है कि एकता कपूर का ये नया शो ही क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की जगह लेगा। एकता कपूर के इस नए शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या लीड रोल में नजर आएंगे, इस फ्रेश जोड़ी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस अभी से ही बेहद एक्साइटेड हैं।

Tags:    

Similar News