Rani Mukerji: कितनी पढ़ी-लिखी हैं रानी मुखर्जी? सिनेमा में अहम योगदान के लिए मिला डॉक्टरेट सम्मान

Rani Mukherjee: रानी मुखर्जी को मेलबर्न में होस्ट IFFM में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

Update:2026-08-14 16:35 IST

Rani Mukherjee: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी कई दशकों से हिंदी सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहीं है, भले ही उनकी 2-3 साल में एक फिल्म रिलीज हो रही है, लेकिन जब भी वे अपनी नई फिल्म के साथ आती हैं, पर्दे पर धमाका कर देती हैं। रानी मुखर्जी को आखिरी बार इसी साल बड़े पर्दे पर जनवरी में रिलीज हुई फिल्म "मर्दानी 3" में देखा गया था, जिसे बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, अब रानी मुखर्जी से जुड़ी एक शानदार खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक रानी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में सम्मानित किया गया, जिस दौरान एक्ट्रेस बेहद इमोशनल हो गईं।

रानी मुखर्जी को मिला डॉक्टरेट सम्मान

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 (IFFM) में भारतीय सिनेमा का नाम रोशन किया। इस समारोह में उन्हें उनके तीन दशकों के शानदार करियर और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया। इसके साथ ही, उन्हें लाट्रोब यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से भी नवाजा। स्टेज पर ये सम्मान लेते वक्त रानी काफी इमोशनल नजर आईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।


रानी मुखर्जी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने की खुशी जाहिर करते हुए कहा, "लाट्रोब यूनिवर्सिटी से ये मानद डॉक्टरेट मिलना मेरी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक है, मैंने हमेशा माना है कि फिल्में लोगों की सोच बदलने से पहले उनके दिलों को छू सकती हैं। मैंने हमेशा ऐसी फिल्मों को चुना, जिनकी कहानी ने पहले मेरे दिल को छुआ, ऐसी कहानियां जिन्हें बताया जाना जरूरी है, जो लोगों को प्रेरित करें। सिनेमा के जरिए मैंने हमेशा भारत की मजबूत लड़कियों और महिलाओं को दिखाने की कोशिश की है।"



 


 कितनी पढ़ी लिखी हैं रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी का जन्म मुंबई में हुआ था, ऐसे में उनकी पढ़ाई लिखाई भी मुंबई में ही हुई। बता दें कि रानी मुखर्जी ने अपनी शुरुआती और हाईस्कूल की पढ़ाई मुंबई के जुहू स्थित मानेकजी कूपर हाई स्कूल से पूरी की है, इसके बाद उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय (SNDT Women's University) में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने होम साइंस में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की। बताते चलें कि रानी मुखर्जी एक ओडिसी डांसर भी हैं, जो उन्होंने 10वीं क्लास से सीखना शुरू कर दिया था।

Tags:    

Similar News