Ramayana Movie: रणबीर कपूर की रामायण का टाइटल बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी फिल्म
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के टाइटल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, आइए जानते हैं।
Ramayana Movie Title (Photo- Social Media)
Ramayana Movie: नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। रामायण एक ऐसी फिल्म है, जिसका इंतजार दुनियाभर के दर्शक कर रहें हैं। मेकर्स ने जुलाई महीने के अंत में रामायण का ट्रेलर लॉन्च किया था, जिसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिला, लोगों ने कुछ कमियां निकाली तो वहीं बहुत से दर्शकों ने ट्रेलर की तारीफ भी की। इन सबके बीच रामायण से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है, जिसके मुताबिक रामायण का टाइटल बदल दिया गया है, आइए जानते हैं डिटेल में।
रामायण मूवी का बदला टाइटल
रामायण मूवी से जुड़ी लगातार कुछ न कुछ अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन दर्शक फिल्म को लेकर और अधिक एक्साइटेड हो जा रहें हैं, वहीं अब टाइटल से जुड़ी बड़ी अपडेट मिली है, दरअसल सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने रामायण का टाइटल बदल दिया है, हालांकि ये बदलाव भारत में नहीं, बल्कि चाइना के लिए हुआ है। जी हां! चाइना में ये फिल्म दूसरे नाम से रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण मूवी को मेकर्स चाइना में "रामायण: द लेजेंड ऑफ द प्रिंस" नाम से रिलीज करेंगे।
रामायण की रिलीज में बड़ा ट्विस्ट
रामायण मूवी की रिलीज में भी बड़ा ट्विस्ट है, जी हां! फिल्म दो दिन में रिलीज होगी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद इस बात को कंफर्म किया है, उन्होंने बताया कि रामायण 6 नवंबर को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज की जाएगी, जबकि 8 नवंबर को ये फिल्म भारत में थिएटरों में दस्तक देगी।
रामायण मूवी की स्टार कास्ट
नितेश तिवारी अपनी फिल्म रामायण को दो हिस्सों में बना रहें हैं, जहां पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा, वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल और रवि दूबे जैसे एक्टर्स हैं। रामायण को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है, इसे बनाने में 4 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।