Jailer 2: रजनीकांत की जेलर 2 ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, ओटीटी डील हुई तय

Rajnikhant Jailer 2 OTT Deal: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की ओटीटी डील पक्की हो गई है, आइए जानते हैं थिएटरों के बाद जेलर 2 किस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

Update:2026-08-14 17:44 IST

Rajnikhant Jailer 2 OTT Deal 

Rajnikhant Jailer 2 OTT Deal: मेगास्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म से जुड़ी लगातार कुछ न कुछ रोचक अपडेट सामने आ रही है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने जेलर 2 की रिलीज डेट से पर्दा उठाया था, वहीं अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज से भी जुड़ी अपडेट मिल गई है, जी हां! दरअसल पता चल चुका है कि मेकर्स ने जेलर 2 की ओटीटी डील किस प्लेटफार्म के साथ की और इस डील से मेकर्स कितने करोड़ रुपए कमा लिए, आइए जानते हैं।

जेलर 2 की ओटीटी डील

पिछले काफी समय से खबरें आ रहीं थीं कि जेलर 2 के मेकर्स तगड़ी ओटीटी डील कर सकते हैं और अब जो खबर आई है, उसके मुताबिक ओटीटी डील फाइनल कर ली गई है, जी हां! मेकर्स ने जेलर 2 के ओटीटी राइट्स बेचकर ही अच्छा खासा पैसा कमा लिया है। बता दें कि जेलर 2 के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को बेचा गया है और ये डील 160 करोड़ रुपए में हुई है, यानी कि मेकर्स ने फिल्म रिलीज होने से पहले ही 160 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। बता दें कि 'जेलर' (2023) के डिजिटल राइट्स भी अमेजन प्राइम वीडियो के पास ही थे, जिसे मेकर्स ने 100 करोड़ में बेचा था।


जेलर 2 में होगा ऋतिक रोशन का कैमियो

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में बेहतरीन स्टार कास्ट नजर आएंगी, लेकिन इसी के साथ ही कैमियो की भी जबरदस्त चर्चा है, जी हां! पहले खबर थी कि शाहरुख खान का जेलर 2 में कैमियो होगा, लेकिन शाहरुख खान ने कैमियो करने से मना कर दिया, जिसके बाद ऋतिक रोशन अब जेलर 2 में कैमियो करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन फिल्म में रजनीकांत के दोस्त के रोल में नजर आएंगे, उनका किरदार कुछ मिनटों का होगा, लेकिन बेहद पॉवरफुल होगा। ऋतिक के साथ ही विजय सेतुपति का भी इस फिल्म में कैमियो है।

जेलर 2 फिल्म के बारे में

रजनीकांत की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एडिन रोज, नागार्जुन अक्किनेनी और बालकृष्ण जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मिथुन चक्रवर्ती इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे, जबकि विद्या बालन फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की बेटी के रोल में नजर आएंगी। रजनीकांत की इस फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने निर्देशित किया है, जो 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है।

Tags:    

Similar News