Uorfi Javed Struggle: 40 हजार के चक्कर में टीवी इंडस्ट्री में बेइज्जती सह रहीं थीं उर्फी जावेद

Uorfi Javed Story: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आज के समय में जाना पहचाना नाम बन गईं हैं, हाल ही में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए।

Update:2026-05-29 15:39 IST

Uorfi Javed Struggle (Photo- Social Media)

Uorfi Javed Struggle: अपने फ़ैशन सेंस से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वालीं उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, अपने एक से एक अतरंगी और क्रिएटिव आउटफिट के चलते उन्होंने खूब नाम कमाया। उर्फी जावेद अपने इन अजीबो गरीब आउटफिट के चलते खूब ट्रोल भी हुईं, लेकिन आज वही लोग उनके क्रिएटिविटी के दीवाने बन गए हैं। इन सबके बीच उर्फी जावेद ने टीवी इंडस्ट्री के बारे में एक चौंकने वाला खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि किस तरह टीवी इंडस्ट्री में उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया था, आइए जानते हैं।

टीवी इंडस्ट्री में काम करने का एक्सपीरियंस रहा बेहद खराब

उर्फी जावेद आज के समय में भले ही एक जाना पहचाना नाम गईं हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया, पहले तो वे अपना घर परिवार छोड़ मुंबई भाग आईं और फिर इंडस्ट्री में भी उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया, जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया। उर्फी जावेद हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नजर आईं, इसी दौरान उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काम करने का अपना एक्सपीरियंस साझा किया।


उर्फी जावेद ने कहा, "मेरा टीवी इंडस्ट्री में काम करने का एक्सपीरियंस बहुत ही खराब रहा, अगर आप लीड नहीं हो तो कोई आपकी इज्जत नहीं करता। अगर आप एक साइड कैरेक्टर हो तो आपके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जाएगा। मुझे कुछ बड़ा करना था और मैं वहां खुश नहीं थी। मैं स्पॉटलाइट में होना चाहती थी, लेकिन फिर वहीं! घर भी चलाना था, मैंने सोचा महीने का 40 हजार भी मिल रहा है तो बहुत है, लेकिन मैं अपने काम से संतुष्ट नहीं थी।"


उर्फी जावेद ने बताया कि जब वे मुंबई आईं थीं तब उन्होंने सोचा था कि एक अच्छा सीरियल मिल जाएगा लीड में, 3-4 साल में घर बना लूंगी, 5-6 साल में एक कार ले लूंगी, फिर शादी करके सेटल हो जाऊंगी, हालांकि मैं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना चाहती थी, लेकिन मैं यह भी जानती थी लेकिन ऐसे काम मिल ही नहीं सकता। अगर आपके पास कॉन्टैक्ट नहीं हो तो कोई मुंह भी नहीं लगाता। इसलिए मैंने सोचा कि टीवी थोड़ा आसान रहेगा और मैं सोचती थी कि मैं इतनी खूबसूरत हूं मुझे कौन रिजेक्ट करेगा, लेकिन फिर टीवी में भी कोई अच्छा काम नहीं मिला, मिला तो साइड कैरेक्टर ही।



 


Tags:    

Similar News