The Great Grand Superhero Collection Day 1: जैकी श्रॉफ की फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो कलेक्शन डे 1
The Great Grand Superhero Box Office Collection Day 1: द ग्रेट गैंड सुपरहीरो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, जाने फिल्म ने कितना किया कलेक्शन
The Great Grand Superhero Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
The Great Grand Superhero Collection Day 1: जैकी श्रॉफ की फिल्म The Great Grand Superhero आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी एक दादा और उसके पोते के ईर्द-गिर्द घूमती है। The Great Grand Superhero में जैकी श्रॉफ ने दादा का किरदार निभाया है। जो अपने पोते के लिए सुपरहीरों हैं, जो धरती की रक्षा करते हैं। फिल्म की कहानी को अच्छा रिव्यू मिला है। और आज बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म भी The Great Grand Superhero के साथ बॉक्स ऑफिस पर नहीं रिलीज हुई है। जिसकी वजह से इस फिल्म को फायदा हो सकता है। चलिए जानते हैं The Great Grand Superhero ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (The Great Grand Superhero Box Office Collection Day 1)-
The Great Grand Superhero के कलेक्शन की बात करने से पहले फिल्म की कहानी पर चर्चा करते हैं। बता दे कि फिल्म की कहानी एक बच्चे और उसके दादा के बीच के रिश्ते की कहानी है। दीपू (मिहिर हर्षद गोडबोले) अपने परिवार - दादा जगदीश चंद्र ( जैकी श्रॉफ ), पिता (कुंदन कुमार) और माता (रिद्धि शुक्ला) के साथ होशियारपुर में रहने आता है। उसे शहर के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में दाखिला मिल जाता है और उसे दोस्त बनाने में संघर्ष करना पड़ता है। लड्डू (शिवंश चौरघे) दीपू के बारे में जानने को उत्सुक होता है और उससे बात करना शुरू कर देता है। लड्डू को दिलचस्पी बनाए रखने के लिए, दीपू एक कहानी गढ़ता है कि उसके दादा एक सुपरहीरो हैं और उनके पास अलौकिक शक्तियां हैं। वह आगे दावा करता है कि उसके दादा अक्सर एलियंस से लड़ते हैं। लड्डू उत्साहित हो जाता है और यह बात बाकी सहपाठियों को बता देता है। सभी उसके दादा से मिलना चाहते हैं। दीपू हिचकिचाता है क्योंकि जगदीश चंद्र किसी भी तरह से सुपरह्यूमन नहीं हैं। वे उम्र संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हैं, छिपकलियों से डरते हैं और भारी सामान भी नहीं उठा सकते। आगे क्या होगा इसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।
The Great Grand Superhero के साथ भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म ना रिलीज हुई । लेकिन साउथ की फिल्म ब्लास्ट और मोहनलाल की की फिल्म दृश्यम 3 से इसको कड़ी टक्कर मिल रही है। जिसकी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। यदि The Great Grand Superhero के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक Sacnilk ने 6 लाख रूपए (The Great Grand Superhero Day 1 Collection) तक का कलेक्शन किया है।