Pawan Singh Top 3 Songs: लॉलीपॉप से लेकर कई हिट्स तक, पवन सिंह के इन गानों का आज भी नहीं टूटा क्रेज
Pawan Singh Top 3 Songs: भोजपुरी पॉवर स्टार हिंदी पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कुछ ऐसे गाने दिए हैं, जो रिलीज के सालों बाद भी फैंस के बीच छाए हुए हैं।
Pawan Singh Top 3 Songs
Pawan Singh Top 3 Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपने सुपरहिट गानों के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें कि पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में आए लगभग 29 साल हो चुके हैं और इतने सालों में उन्होंने अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है, पॉवर स्टार के पीछे लोग पागल हैं, वे जिस भी शो का हिस्सा बनते हैं, TRP आसमान छूती है, उनकी फिल्में और गाने ब्लॉकबस्टर साबित होते हैं। पवन सिंह के लगातार नए गाने रिलीज होते रहते हैं, लेकिन इन नए गानों के बीच पॉवर स्टार के पुराने गानों की चमक भी बरकरार है, जी हां! जहां सालों पुराने गानों को लोग पूछते नहीं हैं, वहीं पवन सिंह के गानों का क्रेज इस कदर है कि आज भी यदि उनका पुराना गाना बज जाए तो लोग झूम उठते हैं, आज हम आपको पवन सिंह के ऐसे 3 गानों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका क्रेज सालों बाद भी कम नहीं हुआ है, बल्कि लगातार बढ़ता जा रहा है।
पवन सिंह के टॉप 5 पुराने गाने
पिछले कुछ सालों में भोजपुरी गानों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, कुछ सालों पहले तक भोजपुरी गाने इतने सुनाई नहीं देते थे, लेकिन अब कोई फंक्शन हो, शादी हो, इवेंट हो, जब तक भोजपुरी गाना ना बजे फंक्शन अधूरा रह जाता है, वहीं पवन सिंह के गाने तो किसी भी फंक्शन में जान डाल देते हैं, पवन सिंह के कुछ ऐसे गाने हैं, जिनकी रिलीज हो कई साल हो चुके हैं, लेकिन ये गाने आज भी डिमांड में रहते हैं -
लॉलीपॉप
पवन सिंह का लॉलीपॉप गाना एक आइकॉनिक गाना बन गया है, ये गाना इतना धमाकेदार है कि इसे सुन कोई भी आउट ऑफ कंट्रोल हो जाएगा। बता दें कि लॉलीपॉप गाना करीब 11 साल पहले रिलीज़ हुआ था, लेकिन आज भी इस गाने की खूब डिमांड की जाती है, यह गाना सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी पॉपुलर हुआ है, लोग इस गाने पर दिल खोलकर डांस करते हैं।
छलकता हमरो जवनिया
पवन सिंह का छलकता हमरो जवनिया गाना भी बहुत ही धमाकेदार है, इस गाने को भी रिलीज हुए लगभग 10-11 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी गाने का जलवा बरकरार है। पवन सिंह के साथ इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी हैं, दोनों ने गाने में धमाल मचा दिया था। पवन सिंह के इस गाने पर यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज आ चुके हैं।
सानिया मिर्जा कट नथुनिया
पवन सिंह का सानिया मिर्जा कट नथुनिया गाना भी आज ट्रेंडिंग में बना रहता है, बता दें कि ये गाना भी करीब 11 साल पहले आया था, जिसे लेकर अच्छा खासा हंगामा हुआ था, दरअसल सानिया मिर्जा ने गाने को लेकर आपत्ति जताई थी, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया मिर्जा ने इस गाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते पवन सिंह को एक दिन की जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हालांकि उनका यह गाना जब रिलीज हुआ था, यह देश और विदेशों तक में सुपरहिट हो गया था और आज भी ये गाना बवाल मचाए रहता है।