Vibe Collection Day 3: करीना कपूर की दायरा से आगे निकली कुणाल खेमू की वाइब, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Vibe Day 3 Collection: कुणाल खेमू की फिल्म वाइब ने करीना कपूर की दायरा को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Update:2026-09-20 12:19 IST

Vibe Day 3 Collection 

Vibe Day 3 Collection: कुणाल खेमू की फिल्म वाइब 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला, और कमाई के मामले में भी ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। जी हां! बता दें कि कुणाल खेमू की फिल्म वाइब का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर खान की दायरा से था, हालांकि कुणाल खेमू की इस फिल्म ने करीना कपूर की दायरा को पीछे छोड़ दिया, आइए जानते हैं वाइब ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की और तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कैसा हाल होने वाला है।

वाइब डे 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कुणाल खेमू की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिस तरह फिल्म को लेकर बहुत अधिक हाइप नहीं बनी हुई थी और प्रमोशन भी बड़े स्तर पर नहीं किया गया, उसके अनुसार फिल्म कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों से अच्छे रिव्यू भी मिले हैं, यही वजह है कि फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ रहा है।


बता दें कि वाइब फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया था, हालांकि पहले दिन का कलेक्शन भी दायरा से अधिक ही था। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। इस फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन लगभग 2.65 करोड़ रुपए रहा, इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 4.35 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं तीसरे दिन भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है, वीकेंड का पूरा फायदा फिल्म को मिल सकता है। उम्मीद है कि तीसरे दिन वाइब बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3-4 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है, क्योंकि 12 बजे दोपहर तक फिल्म का कलेक्शन 12 लाख रुपए तक हुआ है।

वाइब फिल्म के बारे में

वाइब एक एक्शन-थ्रिलर और स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन कुणाल खेमू ने किया है और उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। वाइब फिल्म में कुणाल खेमू के साथ ही प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और निरहुआ भी हैं। बताते चलें कि कुणाल खेमू की ये फिल्म 23 करोड़ रुपए के बजट में बनी है, अब देखना होगा कि ये अपना बजट निकाल पाएगी या नहीं।

Tags:    

Similar News