Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ऐसे सामने आएगा मायरा का सच, ये शख्स करेगा खुलासा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बहुत ही जल्द मायरा का सच सामने आने वाला है, आइए बताते हैं कैसे।

Update:2025-07-09 15:39 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में हर नए एपिसोड के साथ ही ट्विस्ट एंड टर्न्स बढ़ते ही जा रहें हैं, अभिरा और अंशुमन की शादी के बीच कई सारे ड्रामे हो रहें हैं, जो दर्शकों को शो से बांधे हुए है। अभिरा अंशुमन की शादी की रस्में शुरू हो चुकीं हैं, दूसरी ओर कृष ने अरमान को मैनेजर बनाया है, और अब उसे शादी की सभी तैयारियां देखना पड़ रहा है, अंशुमन संग अभिरा को देख अरमान की बहुत जलन भी हो रही है, लेकिन वह मजबूर हो चुका है, वहीं अब बहुत ही जल्द मायरा का सच सामने आने वाला है, आइए बताते हैं कैसे।

मायरा का सच आएगा बाहर (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Major Twist)

अरमान, अभिरा, गीतांजलि, अंशुमन सभी एक साथ एक ही छत के नीचे मौजूद हैं, गीतांजलि मायरा के साथ कृष और तान्या की शादी अटेंड करने पहुंचीं थीं और यहां पहुंचकर उसे पता चला कि अभिरा और अंशुमन की शादी भी यहां हो रही है, जिसकी वजह से वह पैनिक हो जाती है, गीतांजलि को डर सता रहा है कि कहीं अभिरा को मायरा का सच ना पता चल जाए, जिसके बाद मायरा उससे दूर हो जाए। इस वजह से गीतांजलि मायरा को लेकर उदयपुर छोड़ वापस जाना चाहती है, लेकिन मायरा जिद करती है कि उसे क्यूट आंटी की शादी अटेंड करनी है, जिसके बाद अरमान मान जाता है।


वहीं अब अंशुमन और अभिरा की शादी के फंक्शन के बीच ही मायरा का सच भी बाहर आ जाएगा। दरअसल बहुत ही जल्द अभिरा का भाई अभीर शो में एंट्री करने वाला है, जी हां! शादी के फंक्शन के बीच ही अभीर की एंट्री होगी और अभीर ही मायरा का सच पूरे घरवाले को बताएगा। अभीर बताएगा कि मायरा गीतांजलि की नहीं, बल्कि अभिरा की ही बेटी है। यह सच सुन अभिरा के होश उड़ जाएंगे। अब देखना होगा कि जब अभिरा को मायरा का सच पता चलता है तो उसका क्या रिएक्शन होगा, क्या वह अरमान को माफ कर पाएगी, वहीं गीतांजलि पर क्या बीतेगी।

Tags:    

Similar News