Floating Seaweed: जोहा का Floating Seaweed ट्रैक रिलीज, सुने यहां
Zoha Floating Seaweed Song: उभरती हुई आर्टिस्ट जोहा का नया गाना Floating Seaweed रिलीज हो गया है, जो बेहद शानदार है।
Zoha Floating Seaweed Song: जानी मानी आर्टिस्ट जोहा जो अपने बेहतरीन म्यूजिक ट्रैक के लिए जानी जाती हैं, उनका नया Floating Seaweed ट्रैक रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक बेहद पसंद भी कर रहें हैं। जोहा का ये नया म्यूजिक ट्रैक 6 अगस्त, 2026 को रिलीज़ किया गया, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस किया है।
Floating Seaweed ट्रैक के बारे में
Floating Seaweed म्यूजिक को पूरी तरह से जोहा ने ही प्रोड्यूस किया है, उन्होंने अपने इस नए म्यूजिक के बारे में बात करते हुए कहा, "Floating Seaweed में गिटार, ड्रम और सिंथ्स मैंने ही लिखे और बजाए हैं। इसकी शुरुआत मेरे फ़ोन पर GarageBand में एक रफ़ स्केच के तौर पर हुई थी और बाद में इसे Logic Pro में अच्छे से बनाया गया। रॉक, क्लासिकल फिंगरस्टाइल और फ्लेमेंको में ट्रेनिंग और गिटार बैकग्राउंड होने के साथ-साथ, Krewella और Monolink जैसे आर्टिस्ट से प्रेरित होकर खुद सीखी गई प्रोडक्शन प्रैक्टिस की वजह से, यह ट्रैक हाउस, लेफ्टफ़ील्ड और एक्सपेरिमेंटल इलेक्ट्रॉनिक शैलियों से गुज़रता है।" जोहा ने बताया कि वो ऐसा साउंड ही बनाना चाहती थीं, साथ ही उन्होंने बताया कि इस साउंड को बनाने का आइडिया उन्हें कहा से मिला। जोहा के मुताबिक, "यह साउंड गोवा में ग्रैंड आइलैंड के पास जब वे अपने पार्टनर के साथ फ्री-डाइविंग कर रही थी, तब उनके दिमाग में आया।"
जोहा ने आगे कहा, "मैंने पूरे ट्रैक को उस अनुभव के जवाब में एक इंस्ट्रूमेंटल पीस के तौर पर बनाया है... जिसे समझाया नहीं, बल्कि महसूस किया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा ट्रैक है, जो दिल को सुकून देता है, यह ऐसा गाना है जो किसी को दिन भर की भागदौड़ के बीच खुद के साथ कुछ पल बिताने का मौका देता है। यह ट्रैक सुनने वाले से कुछ नहीं मांगता, बस कुछ मिनटों की शांति चाहता है, और मुझे लगता है कि लोगों को यह देना, उनकी एनर्जी की मांग करने वाले किसी दूसरे गाने की तुलना में तो बेहतर ही है।"।जोहा के इस नए ट्रैक Floating Seaweed को spotify और एप्पल म्यूजिक पर सुन सकते हैं।