Tobacco Effect on Sperm Health: आज ही छोड़ दें! तंबाकू चबाने से स्पर्म काउंट और फर्टिलिटी पर पड़ता है खतरनाक प्रभाव

Tobacco Effect on Sperm Health: तंबाकू चबाने की आदत पुरुषों के Sperm Health को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है, जिससे भविष्य में पिता बनने में कई तरह की मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

Update:2026-06-18 11:11 IST

Tobacco Effect on Sperm Health

Tobacco Effect on Sperm Health: तंबाकू का सेवन लंबे वक़्त तक करने से कैंसर, हृदय रोग और दांतों की समस्याओं से जुड़ा माना जाता रहा है, लेकिन अब विशेषज्ञ पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर इसके खतरनाक प्रभाव को लेकर भी बड़ी चेतावनी दे रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, तंबाकू चबाने की आदत पुरुषों के Sperm Health को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है, जिससे भविष्य में पिता बनने में कई तरह की मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

आज के वक़्त में तेजी से बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान और बढ़ता तनाव लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। इसका प्रभाव पुरुषों और महिलाओं दोनों की Fertility पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में जारी रिपोर्टों में देश में घटती प्रजनन दर को लेकर गंभीर रूप से चिंता जताई गई है। ऐसे में तंबाकू जैसी आदतें इस समस्या को और बढ़ा सकती हैं।

Sperm Health के लिए क्यों खतरनाक है Tobacco?

इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू में निकोटिन समेत कई हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (Oxidative stress) बढ़ाने का काम करते हैं। जब शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, तो इसका सबसे बड़ा प्रभाव स्पर्म की गुणवत्ता पर पड़ता है।

नियमित रूप से तंबाकू का सेवन करने वाले पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने, स्पर्म की गतिशीलता (Motility) घटने और स्पर्म की गुणवत्ता खराब होने जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में स्पर्म के DNA को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे गर्भधारण की संभावना प्रभावित हो सकती है।

हार्मोनल संतुलन पर भी पड़ता है बड़ा प्रभाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, तंबाकू का सेवन सिर्फ स्पर्म तक सीमित नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि यह शरीर के हार्मोनल संतुलन को भी ख़राब कर सकता है। पुरुषों में प्रजनन क्षमता के लिए ज़रूरी हार्मोन का स्तर प्रभावित होने पर फर्टिलिटी से जुड़ी गंभीर समस्याएं बढ़ सकती हैं।

लेकिन, सब से बड़ी चिंता वाली बात यह है कि यह प्रभाव धीरे-धीरे विकसित होता है, जिसके कारण अधिकतर लोगों को वक़्त रहते इसका पता नहीं चल पाता। जब तक समस्या सामने आती है, तब तक कई मामलों में स्थिति गंभीर हो चुकी होती है।

पिता बनना है तो छोड़ दें यह आदतें

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जो पुरुष भविष्य में पिता बनने की योजना बना रहे हैं, उन्हें तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए। स्वस्थ प्रजनन क्षमता बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित रूप से व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव को नियंत्रित रखना भी बेहद आवश्यक है।

इसके अलावा, लंबे वक़्त से तंबाकू का सेवन कर रहे लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी करानी चाहिए ताकि किसी संभावित समस्या का वक़्त रहते पता लगाया जा सके।

कब लें डॉक्टर की सलाह?

अगर किसी दंपति को गर्भधारण में मुश्किलें पैदा हो रही है या पुरुषों को अपनी फर्टिलिटी को लेकर चिंता है, तो विशेषज्ञ से परामर्श लेना सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। उचित जांच और वक़्त पर इलाज से कई समस्याओं का समाधान संभव है।

विशेषज्ञों का मानना है कि तंबाकू छोड़ना सिर्फ फेफड़ों और दिल के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ पारिवारिक जीवन और बेहतर प्रजनन क्षमता के लिए भी एक बड़ा और ज़रूरी कदम है।

Tags:    

Similar News