तेज़ी से बढ़ रहा ‘मोंथा’ तूफान! अगले 24 घंटे में 'महा तांडव'? आज कई राज्यों में भारी वर्षा का Alert

Montha Cyclone: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'मोंथा' बहुत मजबूती के साथ 28 अक्टूबर 2025 को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है। इसके ज़ोरदार प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। ऐसे वक़्त में मछुआरों को खासतौर से समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Update:2025-10-28 06:00 IST

Montha Cyclone Update

Montha Cyclone Update: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'मोंथा' बहुत ही तेज़ी और मजबूती के साथ आज 28 अक्टूबर 2025 यानी मंगलवार की शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है। तूफान के दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलेंगी और भारी वर्षा भी हो सकती है।

IMD के अनुसार, 'मोंथा' तूफान फिलहाल देश के दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में पूरी तरह से सक्रिय है और अगले 24 घंटों में यह एक बड़े चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत ही भारी वर्षा हो सकती है।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा ?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी पड़ सकती है। राज्य में यह वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकती है।

यूपी में आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर बन रहा गहन अवदाब अगले चरण में और भयंकर रूप लेकर आज 28 अक्टूबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके आंध्र प्रदेश तट पार करने के बाद कमजोर होते हुए इसके अवशेष दक्षिणी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश को आंशिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। इसके कारण आगामी 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वांचल के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

ठंडक बढ़ेगी

आज मंगलवार को हवादार और बादली मौसम के चलते सुबह-शाम का समय विशेष रूप से ठंडा रहने वाला है। अगर आप घर से निकलने वाले हैं तो सुबह-सुबह या देर शाम को हल्की जैकेट या स्वेटर रखना उचित होगा। खासतौर से उन लोगों को जिन्हें स्वास्थ्य-सम्बंधी समस्या है, ठंडी हवाओं से बचना चाहिए।

लखनऊ में आज वर्षा के तूफ़ान का अलर्ट

आज लखनऊ में 28 अक्टूबर को मौसम ठंडा रहने वाला है। पूरे दिन में हल्की ठंडक, बादल और कभी-कभी वर्षा तथा तूफ़ान का अलर्ट भी है। तापमान दिन में करीब 23-26 डिग्री तथा रात में 21-23 डिग्री के आसपास रहेगा। इसलिए इस दिन अपने कपड़े, वाहन तथा स्वास्थ्य-सुरक्षा का ख्याल रखकर तैयार होना बुद्धिमानी होगी।

मछुआरों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने मछुआरों को 29 अक्टूबर 2025 तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। तूफानी लहरों के कारण तटीय आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की संभावना जताई गई है। IMD ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी करनी चाहिए।

ऐसे ही मौसम से सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें। 

Tags:    

Similar News