मौत बनकर टूटी मडस्लाइड! बालटाल ट्रैक पर भूस्खलन से 8 घायल एक की मौत, अमरनाथ यात्रा आज स्थगित

Mudslides In Amarnath Yatra 2025: बालटाल के रेलपथरी में बीते बुधवार को भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन में लगभग 8 तीर्थ यात्री बुरी तरह से घायल हो गए।

Update:2025-07-17 13:24 IST

Mudslides In Amarnath Yatra 2025 (photo: social media)

Mudslides In Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा के कारण अमरनाथ यात्रा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बालटाल के रेलपथरी में बीते बुधवार को भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन में लगभग 8 तीर्थ यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। गनीमत ये रही कि सैकड़ों तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लेकिन राजस्थान की रहने वाली तीर्थ यात्री सोना बाई (55) को अचेत अवस्था में अपर रेलपथरी से बेस कैंप अस्पताल बालटाल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रोकी गयी अमरनाथ यात्रा

इस बीच आज गुरुवार को मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए जम्मू से अमरनाथ यात्रा पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया गया है। पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए आज 17 जुलाई को जम्मू से यात्रियों का कोई नया जत्था रवाना नहीं होगा। बालटाल मार्ग पर रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर वर्षा का पानी पहाड़ से अपने साथ मलबा लेकर यात्रा ट्रैक पर आ गिरा, जिस कारण रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया। इस घटना में लगभग 8 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी चिकित्सा सुविधा केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया।

तीर्थ यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने का प्रयास जारी

अमरनाथ यात्रा के दौरान मौसम और सुरक्षा पर प्रशासन का खास तौर से ध्यान है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल तीर्थ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर तरीक से कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग ने कल भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान बताया है। इस कारण लैंडस्लाइड और मडस्लाइड का भी बड़ा संकट भी बना हुआ है।

इस कारण अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू यात्री निवास से गुरुवार को कोई जत्था रवाना नहीं होगा। मौसम ठीक होने पर प्रशासन श्रद्धालुओं को यहां से रवाना होने का आदेश देगा। इससे पहले जम्मू से 15 जत्थों को बालटाल ट्रैक से होकर पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए रवाना किया जा चुका है।

मडस्लाइड में राजस्थान की एक निवासी की मौत

बता दे, अमरनाथ यात्री बीते बुधवार को वर्षा के बाद भी पूरे जोश के साथ बालटाल मार्ग से अमरनाथ गुफा के लिए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर भारी वर्षा के कारण पहाड़ से पानी के साथ बड़े पत्थर और मलबा ट्रैक पर बहने लगा।

इसकी चपेट में कुछ श्रद्धालु आ गए और राजस्थान की एक निवासी सोना बाई को गंभीर रूप से चोटें आईं जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बालटाल बेस कैम्प अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है और वे खतरे से बाहर हैं।

Tags:    

Similar News