एक और नया खतरा! XFG वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, सामने आए इतने केसेस, विशेषज्ञों ने चेताया

Corona Virus New Variant: देशभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक और नया खतरा मंडरा रहा है।

Update:2025-06-09 19:15 IST

Lucknow News: Photo-Social Media

Corona Virus New Variant: देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच एक और नए वेरिएंट से खतरे की घंटी बज गई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच XFG नामक नए वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। इस नए वेरिएंट के भारत में 163 केसेस सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से 89 आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 16, केरल में 15, गुजरात में 11 और आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 6-6 केसेस सामने आए हैं।

नए वेरिएंट XFG में कोरोना जैसे ही लक्षण 

भारतीय SARS- CoV2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक, देशभर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच XFG वेरिएंट के 163 मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, XFG वेरिएंट में चार मुख्य स्पाइक म्यूटेशन हैं, जिसमें A475V और N487D जैसे म्यूटेशन हैं। ऐसे में जो भी व्यक्ति इस वेरिएंट से संक्रमित होता है, तो उसे वही लक्षण दिखाई देते हैं, जो अन्य कोरोना मरीजों में होते हैं।

बता दें कि XFG का केस सबसे पहले कनाडा में मिला था, इसके बाद यह अलग-अलग देशों में फैल गया। इसके लिए विशेषज्ञों ने चेताया है कि सावधानी रखना बेहत जरूरी है। 

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़े

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 6,000 से भी ज्यादा के हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 358 नए मरीज सामने आए हैं। इससे भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या 6,491 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मरीज गुजरात में 158, कर्नाटक में 57, पश्चिम बंगाल में 54, दिल्ली में 42, तमिलनाडु में 25 और महाराष्ट्र में 12 मरीज मिले हैं।

सावधानी बरतना जरूरी

देशभर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है मास्क पहनकर ही बाहर जाए और भीड़भाड़ जैसी जगहों पर जाने से परहेज करें। इसी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग पर भी खास ध्यान दें।

Tags:    

Similar News