दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप, 14 लोगों को सुरक्षित निकाला, राहत कार्य जारी
दिल्ली के पंजाबी बस्ती इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप। 14 लोगों को फायर सर्विस ने सुरक्षित निकाला, राहत कार्य जारी है। ताजे अपडेट के लिए जागरण के साथ बने रहें।
By : Harsh Sharma
Update:2025-09-09 09:08 IST
Delhi Building Collapse: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पंजाबी बस्ती इलाके में रात के समय एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इस घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र तुरंत बिल्डिंग को खाली करवा लिया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक, इमारत के ढहने से कुछ वाहन मलबे में फंस गए हैं। फायर सर्विस टीम ने पास की एक इमारत में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, लेकिन इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं और आप तक हर ताजे अपडेट को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ और ताजे अपडेट्स के लिए जागरण के साथ बने रहिए।