'PM खुद करवाएंगे इस्तीफा...', ज्ञानेश कुमार को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा दावा, खड़गे ने भी सरकार को घेरा
Gyanesh Kumar Row: बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) से जुड़े विवाद पर 3 प्रस्ताव पेश किए गए।
Gyanesh Kumar Row
Gyanesh Kumar Row: दिल्ली (Delhi) स्थित 'इंदिरा भवन' में आज मंगलवार (29.09.2026) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बड़ी बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) की अगुवाई में हुई इस बैठक में पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) और जयराम रमेश (Jairam Ramesh) समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर 3 प्रस्ताव
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) से जुड़े विवाद पर 3 प्रस्ताव पेश किए गए। इस दौरान चुनाव आयोग (Election Commission) को लेकर कांग्रेस की गंभीर चिंताओं और पार्टी के रुख पर चर्चा हुई।
Rahul Gandhi ने क्या कहा?
सूत्रों के अनुसार, CWC की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'CEC ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, उनका इस्तीफा होना ही है। खुद PM उनका इस्तीफा करवाएंगे।'
खड़गे ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार (Central Government) पर मजबूत लोकतांत्रिक नींव (Democratic Foundation) को सिस्टमैटिक तरीके से खोखला करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को सरकार की कठपुतली (Government Puppet) बताया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इसी मुद्दे पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के मुद्दे पर पार्टी का रुख साफ किया। राहुल गांधी ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देते हैं तो अच्छा है और अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो और भी अच्छा है, क्योंकि कांग्रेस का आंदोलन (Congress Movement) जारी रहेगा।
राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारा आंदोलन चलेगा, चलता रहेगा।’ उन्होंने साफ किया कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से नहीं जाते, तब तक कांग्रेस इसी मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखेगी।
CWC में राहुल गांधी ने रखे 3 प्रस्ताव
बैठक के दौरान राहुल गांधी ने 3 प्रमुख प्रस्ताव रखे। इनमें पहला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा (Resignation) है। दूसरा एसआईआर (SIR) को स्क्रैप करने की मांग है। तीसरे प्रस्ताव में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से इसकी जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। कांग्रेस ने इन तीनों मुद्दों को लेकर अपना रुख बैठक में स्पष्ट किया।