मजा आ गया! अक्टूबर में मिलेंगी भरभर कर छुट्टियां, 31 में से 21 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

October 2025 School Holiday: इस बार अक्टूबर का महिना खूब सारी छुट्टियों से भरा है। यहां डेटवाइज चेक करें, कब-कब बंद रहेंगे स्कूल।

Update:2025-09-30 17:00 IST

School Holiday in October 2025

School Holiday in October 2025: छुट्टियां किसे नहीं पसंद? त्यौहारों का मौसम आते ही लोग हॉलिडे की लिस्ट (October 2025 Holiday List) देखने लगते हैं। ऐस में अक्टूबर का महिना आते ही स्टूडेंट्स-टीचर से लेकर सरकारी कर्मचारियों के ज़हन में छुट्टियों की दस्तक हो गई है। इस माह में दशहरा (Dussehra ki chhuti kab h), दुर्गा पूजा, दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, छठ आदि त्योहार पड़ने वाले हैं जिसके चलते स्कूल कॉलेजों समेत बैंक और सरकारी कार्यालयों में लंबी छुट्टियां पड़ने वाली है। इस महिने देश के अलग-अलग राज्यों में 15 से 21 दिन तक की छुट्टी रहने वाली है। अगर आपको भी लम्बी छुट्टियों का इंतजार है तो आप यहां अक्टूबर माह में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

31 में से 21 दिन रहेगी छुट्टी

अक्टूबर में दशहरा, दिवाली सहित छठ पूजा जैसे बड़े त्यौहारों की धूम रहेगी। जिसके चलते स्कूल-कॉलेज के छात्रों के साथ साथ, बैंक कर्मियों और सरकारी दफ्तरों में काम करने वालों की भी मौज हो जाएगी। 31 दिनों के इस महीने में 21 दिनों तक छुट्टियां रहने वाली है। तो अभी से सोच लें की इन छुट्टियों को इस्तेमाल आप कैसे करेंगे। अक्टूबर महीने की शुरुआत ही दो दिनों की छुट्टियों से होगी। महीने की पहली और दूसरी तारीख को महानवमी और दशहरा के चलते सरकारी अवकाश होगा। इसी के साथ 2 तारीख को गांधी और शास्त्री जयंती भी है जिसके चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

डेटवाइज छुट्टियों की लिस्ट (October 2025 Date wise Holiday List)

- 1 अक्टूबर- महानवमी

- 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती एवं दशहरा

- 7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती

- 20 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, दिवाली

- 22 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा

- 23 अक्टूबर- भाई दूज

- 27 अक्टूबर- हल षष्ठी (ललई छठ)

- 28 अक्टूबर- छठ पूजा

अपने राज्य के अनुसार जरूर चेक कर लें कैलेंडर

अक्टूबर माह में पड़ने वाली छुट्टियों में राज्यों के अनुसार बदलाव हो सकता है। जिस राज्य में जिस भी त्यौहार की ज्यादा मान्यता है वहां उस हिसाब से ज्यादा छुट्टियां होती हैं। जैसे बिहार राज्य में छठ विशेष त्योहार होता है ऐसे में वहां पर छठ के उपलक्ष्य में कई दिनों तक छुट्टी रहती है। इसके अलावा दुर्गा पूजा विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के चलते 6 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखा जायेगा। कुछ त्योहार जैसे दिवाली पूरे देश मनाई जाती है, ऐसे में दीपावली पर पूरे देश में छुट्टी रहती है। इसलिए ये सलाह दी जाती है कि अपने राज्य के हिसाब से हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।

Tags:    

Similar News