PM Modi Japan Visit: मोदी-इशिबा की अहम बैठक, QUAD समेत इन एजेंडे पर होगी बड़ी चर्चा

PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी आज से जापान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।

Update:2025-08-28 10:27 IST

PM Modi Japan Visit

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 28 अगस्त शात को जापान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वह जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ 15वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी की यह आठवीं जापान यात्रा है और इस दौरान वह भारतीय और जापानी उद्योगपतियों के साथ एक बिजनेस लिडर्स के मंच पर शामिल होंगे। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाना है।

पीएम मोदी की जापान यात्रा पर बोले विदेश सचिव

पीएम मोदी की जापान यात्रा को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि यह दौरा भारत-जापान के द्विपक्षीय एजेंडे को समर्पित रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि मोदी लगभग सात साल बाद पहली बार जापान के स्टैंडअलोन दौरे पर जा रहे हैं। यह उनकी जापानी प्रधानमंत्री के साथ पहली वार्षिक शिखर बैठक होगी। पीएम मोदी आखिरी बार 2018 में वार्षिक सम्मेलन के लिए जापान गए थे।

विदेश सचिव ने आगे कहा, "2014 के बाद से पीएम मोदी का यह जापान का आठवां दौरा है। भारत और जापान के बीच होने वाला वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों के लिए सबसे अहम संवाद मंच है। यह वार्षिक बैठक भारत और जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नई दिशा देने का काम करती है। यही संवाद दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने और नए अवसरों को तलाशने में मदद करता है।"

उन्होंने आगे कहा कि भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों प्रधानमंत्रियों को यह अवसर देगा कि वे आपसी रिश्तों की गहराई से समीक्षा कर सकें। और इस दौरान व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे कई अहम क्षेत्रों पर विस्तार से बातचीत कर सकें। 

QUAD ग्रुप पर भी होगी अहम चर्चा

पीएम मोदी और जापानी पीएम इशिबा के बीच इस मुलाकात में क्वाड ग्रुप से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस ग्रुप में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आपको बता दें कि भारत इस साल के आखिर में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी करेगा, ऐसे में इस बैठक को और भी अहम माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News