पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC आगे, लेकिन घट रही बढ़त, BJP 100 के पार की दौड़ में

West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में TMC बहुमत के करीब, लेकिन BJP तेजी से बढ़त बना रही है। जानें सीट-दर-सीट और क्षेत्रवार पूरा अनुमान।

Update:2026-04-29 18:40 IST

West Bengal Exit Poll 2026 (Image Credit-Social Media)

West Bengal Exit Poll 2026: 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में जो संतुलन उभरा था, वही अब 2026 विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि तय कर रहा है। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 29 सीटें, भाजपा (BJP) को 12 और कांग्रेस को 1 सीट मिली थी, जबकि वोट शेयर में भी TMC स्पष्ट बढ़त के साथ आगे रही थी। इसके पहले 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 215 सीटों के साथ भारी जीत दर्ज की थी और BJP 77 सीटों पर सिमट गई थी। अब 2026 के चुनाव में सवाल यही है कि क्या TMC अपनी पकड़ बरकरार रख पाएगी या BJP की चुनौती इस बार समीकरण बदल देगी।

बहुमत की ओर TMC, लेकिन पहले जैसी लहर नहीं

294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। मौजूदा अनुमान बताते हैं कि TMC इस आंकड़े को पार करती दिख रही है, लेकिन 2021 जैसी प्रचंड जीत की संभावना कम नजर आती है। पार्टी की सीटें घटकर लगभग 164 से 176 के बीच रह सकती हैं। वोट शेयर भी हल्का गिरकर 42 से 44 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। इसका सीधा मतलब है कि TMC अभी भी सबसे मजबूत ताकत है, लेकिन उसका वर्चस्व पहले जितना एकतरफा नहीं रहा।


BJP की बढ़त, कई क्षेत्रों में सीधी टक्कर

भाजपा इस चुनाव में पहले से ज्यादा संगठित और आक्रामक नजर आ रही है। अनुमान है कि पार्टी 108 से 124 सीटों के बीच पहुंच सकती है और वोट शेयर 39 से 41 प्रतिशत के आसपास रह सकता है। उत्तर बंगाल, जंगलमहल, नदिया-मतुआ बेल्ट और कई शहरी क्षेत्रों में BJP ने अपनी स्थिति मजबूत की है। इन इलाकों में मुकाबला सीधा और कई जगहों पर बेहद करीबी बन गया है।

सीमित दायरे में कांग्रेस और वाम

कांग्रेस और वाम दलों का प्रभाव इस चुनाव में सीमित ही दिखाई दे रहा है। कांग्रेस 2 से 5 सीटों के बीच सिमट सकती है, जबकि वाम मोर्चा और ISF मिलकर 2 से 7 सीटों तक पहुंच सकते हैं। इनका असर मुख्यतः मुर्शिदाबाद और मालदा जैसे कुछ पारंपरिक इलाकों तक सीमित रहने की संभावना है, जहां स्थानीय समीकरण अब भी भूमिका निभाते हैं।

क्षेत्रीय तस्वीर: कहां कौन मजबूत


उत्तर बंगाल में BJP ने बढ़त बनाई हुई है और यहां वह TMC को कड़ी टक्कर दे रही है। इसके विपरीत, मुर्शिदाबाद-नदिया पट्टी में TMC की पकड़ अपेक्षाकृत मजबूत बनी हुई है, हालांकि कांग्रेस कुछ सीटों पर चुनौती देती दिख रही है।

ग्रेटर कोलकाता और डेल्टा क्षेत्र TMC का सबसे बड़ा गढ़ बना हुआ है, जहां उसे स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। औद्योगिक और तटीय दक्षिण में मुकाबला मिश्रित है, लेकिन यहां भी TMC हल्की बढ़त बनाए हुए है।

राढ़ और जंगलमहल क्षेत्र में चुनाव काफी प्रतिस्पर्धी हो गया है। BJP ने यहां अपनी स्थिति पहले से बेहतर की है, जिससे कई सीटें कांटे की टक्कर में बदल गई हैं।

Toss-up सीटें तय करेंगी अंतिम तस्वीर

कुल तस्वीर में एक अहम पहलू उन सीटों का है जो अभी ‘टॉस-अप’ की स्थिति में हैं। शुरुआती आकलन में इन सीटों का झुकाव TMC की ओर माना गया है, जिससे उसका आंकड़ा 190 के आसपास पहुंचता दिखता है। लेकिन अगर इन करीबी मुकाबलों में से लगभग आधी सीटें BJP के खाते में जाती हैं, तो तस्वीर बदलकर ज्यादा संतुलित हो जाती है, जहां TMC 164 से 176 के बीच और BJP 108 से 124 के बीच रहती है।

बदला हुआ चुनावी मिजाज

कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल 2026 का चुनाव 2021 जैसा एकतरफा नहीं दिख रहा। TMC अब भी सरकार बनाने की स्थिति में है, लेकिन BJP का ग्राफ ऊपर गया है और वह 100 के पार जाती नजर आ रही है।

BJP उत्तर बंगाल, जंगलमहल, नदिया-मतुआ बेल्ट और शहरी असंतोष वाले क्षेत्रों में मजबूत चुनौती दे रही है। कांग्रेस का असली असर मालदा-मुर्शिदाबाद की कुछ सीटों तक सीमित रहेगा।

क्या बन रहा आंकड़ा


TMC गठबंधन : अनुमानित सीटें -164, संभावित रेंज - 154–176, वोट प्रतिशत - 42–44%

BJP गठबंधन: अनुमानित - 119, संभावित रेंज - 108–132, वोट प्रतिशत - 39–41%

Left Front / ISF : अनुमानित सीटें - 7, संभावित रेज - 3–11, वोट प्रतिशत - 8–11%

Congress : अनुमानित सीटें - 4, संभावित रेंज - 1–6, वोट प्रतिशत - 4–6%

सीट-दर-सीट अनुमान

उत्तर बंगाल : 54 सीटें

मेखलीगंज — TMC हल्की बढ़त

माथाभांगा — BJP स्पष्ट बढ़त

कूचबिहार उत्तर — BJP हल्की बढ़त

कूचबिहार दक्षिण — TMC कांटे की टक्कर

सीतलकुची — BJP हल्की बढ़त

सिताई — TMC हल्की बढ़त

दिनहाटा — TMC कांटे की टक्कर

नटाबाड़ी — BJP हल्की बढ़त

तूफानगंज — BJP स्पष्ट बढ़त

कुमारग्राम — BJP हल्की बढ़त

कालचीनी — BJP स्पष्ट बढ़त

अलीपुरद्वार — BJP हल्की बढ़त

फालाकाटा — BJP कांटे की टक्कर

मदारिहाट — BJP स्पष्ट बढ़त

धूपगुड़ी — TMC कांटे की टक्कर

मयनागुड़ी — BJP हल्की बढ़त

जलपाईगुड़ी — TMC कांटे की टक्कर

राजगंज — TMC हल्की बढ़त

डाबग्राम-फूलबाड़ी — BJP हल्की बढ़त

माल — TMC कांटे की टक्कर

नागराकाटा — BJP हल्की बढ़त

कालिम्पोंग — TMC+ कांटे की टक्कर

दार्जिलिंग — BJP हल्की बढ़त

कर्सियांग — BJP हल्की बढ़त

माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी — BJP स्पष्ट बढ़त

सिलीगुड़ी — BJP हल्की बढ़त

फांसीदेवा — BJP स्पष्ट बढ़त

चोपड़ा — TMC स्पष्ट बढ़त

इस्लामपुर — TMC स्पष्ट बढ़त

गोलपोखर — TMC स्पष्ट बढ़त

चकुलिया — TMC स्पष्ट बढ़त

करंदीघी — TMC हल्की बढ़त

हेमटाबाद — TMC हल्की बढ़त

कालियागंज — BJP हल्की बढ़त

रायगंज — BJP स्पष्ट बढ़त

इताहर — TMC हल्की बढ़त

कुशमंडी — TMC कांटे की टक्कर

कुमारगंज — TMC हल्की बढ़त

बालुरघाट — BJP हल्की बढ़त

तपन — BJP कांटे की टक्कर

गंगारामपुर — BJP कांटे की टक्कर

हरिरामपुर — TMC हल्की बढ़त

हबीबपुर — BJP स्पष्ट बढ़त

गाजोल — BJP कांटे की टक्कर

चांचल — TMC बनाम कांग्रेस, कांटे की टक्कर

हरिश्चंद्रपुर — TMC हल्की बढ़त

मालतीपुर — TMC स्पष्ट बढ़त

रतुआ — TMC हल्की बढ़त

मानिकचक — BJP कांटे की टक्कर

मालदा — BJP हल्की बढ़त

इंग्लिश बाजार — BJP हल्की बढ़त

मोथाबाड़ी — TMC बनाम कांग्रेस, कांटे की टक्कर

सुजापुर — TMC स्पष्ट बढ़त

बैष्णवनगर — BJP कांटे की टक्कर

उत्तर बंगाल का अनुमान: BJP 29, TMC+ 23, कांग्रेस 2।

..........................................

मुर्शिदाबाद–नदिया पट्टी : 39 सीटें

फरक्का — TMC हल्की बढ़त

समसेरगंज — TMC बनाम कांग्रेस, कांटे की टक्कर

सूती — TMC स्पष्ट बढ़त

जंगीपुर — TMC स्पष्ट बढ़त

रघुनाथगंज — TMC स्पष्ट बढ़त

सागरदीघी — कांग्रेस कांटे की टक्कर

लालगोला — TMC हल्की बढ़त

भगवानगोला — TMC स्पष्ट बढ़त

रानीनगर — TMC हल्की बढ़त

मुर्शिदाबाद — BJP कांटे की टक्कर

नबाग्राम — TMC हल्की बढ़त

खरग्राम — TMC हल्की बढ़त

बुरवान — TMC कांटे की टक्कर

कांडी — TMC हल्की बढ़त

भारतपुर — TMC हल्की बढ़त

रेजिनगर — TMC हल्की बढ़त

बेलडांगा — TMC हल्की बढ़त

बहरामपुर — कांग्रेस कांटे की टक्कर

हरिहरपारा — TMC बनाम कांग्रेस, कांटे की टक्कर

नौदा — TMC हल्की बढ़त

डोमकल — TMC स्पष्ट बढ़त

जलंगी — TMC स्पष्ट बढ़त

करीमपुर — TMC हल्की बढ़त

तेहट्टा — TMC कांटे की टक्कर

पालाशीपाड़ा — TMC स्पष्ट बढ़त

कालिगंज — TMC स्पष्ट बढ़त

नकाशीपाड़ा — TMC हल्की बढ़त

चापड़ा — TMC हल्की बढ़त

कृष्णानगर उत्तर — BJP कांटे की टक्कर

नवद्वीप — TMC हल्की बढ़त

कृष्णानगर दक्षिण — TMC कांटे की टक्कर

शांतिपुर — BJP कांटे की टक्कर

रानाघाट उत्तर पश्चिम — BJP हल्की बढ़त

कृष्णगंज — BJP हल्की बढ़त

रानाघाट उत्तर पूर्व — BJP हल्की बढ़त

रानाघाट दक्षिण — TMC कांटे की टक्कर

चाकदह — BJP कांटे की टक्कर

कल्याणी — BJP हल्की बढ़त

हरिणघाटा — BJP हल्की बढ़त

इस पट्टी का अनुमान: TMC 28, BJP 8, कांग्रेस 3।

.....................................

ग्रेटर कोलकाता–डेल्टा : 75 सीटें

बगदा — BJP कांटे की टक्कर

बोंगांव उत्तर — BJP हल्की बढ़त

बोंगांव दक्षिण — BJP हल्की बढ़त

गैघाटा — BJP हल्की बढ़त

स्वरूपनगर — TMC हल्की बढ़त

बादुरिया — TMC हल्की बढ़त

हाबरा — TMC कांटे की टक्कर

अशोकनगर — TMC हल्की बढ़त

आमडांगा — TMC स्पष्ट बढ़त

बीजपुर — TMC कांटे की टक्कर

नैहाटी — TMC हल्की बढ़त

भाटपाड़ा — BJP कांटे की टक्कर

जगतदल — BJP कांटे की टक्कर

नोआपाड़ा — TMC कांटे की टक्कर

बैरकपुर — BJP कांटे की टक्कर

खड़दह — TMC हल्की बढ़त

दमदम उत्तर — TMC कांटे की टक्कर

पानीहाटी — TMC हल्की बढ़त

कमरहाटी — TMC हल्की बढ़त

बरानगर — TMC कांटे की टक्कर

दमदम — TMC हल्की बढ़त

राजारहाट न्यू टाउन — TMC हल्की बढ़त

बिधाननगर — TMC हल्की बढ़त

राजारहाट गोपालपुर — TMC हल्की बढ़त

माध्यमग्राम — TMC स्पष्ट बढ़त

बारासात — TMC हल्की बढ़त

देगंगा — TMC स्पष्ट बढ़त

हरोआ — TMC स्पष्ट बढ़त

मिनाखां — TMC स्पष्ट बढ़त

संदेशखाली — BJP कांटे की टक्कर

बसीरहाट दक्षिण — TMC कांटे की टक्कर

बसीरहाट उत्तर — TMC हल्की बढ़त

हिंगलगंज — TMC हल्की बढ़त

गोसायबा — TMC स्पष्ट बढ़त

बसंती — TMC स्पष्ट बढ़त

कुलतली — TMC हल्की बढ़त

पाथरप्रतिमा — TMC स्पष्ट बढ़त

काकद्वीप — TMC हल्की बढ़त

सागर — TMC हल्की बढ़त

कुलपी — TMC हल्की बढ़त

रायदीघी — TMC हल्की बढ़त

मंदिरबाजार — TMC हल्की बढ़त

जयनगर — TMC स्पष्ट बढ़त

बारुईपुर पूर्व — TMC स्पष्ट बढ़त

कैनिंग पश्चिम — TMC हल्की बढ़त

कैनिंग पूर्व — TMC स्पष्ट बढ़त

बारुईपुर पश्चिम — TMC स्पष्ट बढ़त

मगरहाट पूर्व — TMC स्पष्ट बढ़त

मगरहाट पश्चिम — TMC हल्की बढ़त

डायमंड हार्बर — TMC स्पष्ट बढ़त

फाल्टा — TMC स्पष्ट बढ़त

सातगाछिया — TMC हल्की बढ़त

बिष्णुपुर — TMC स्पष्ट बढ़त

सोनारपुर दक्षिण — TMC हल्की बढ़त

भांगर — ISF/वाम कांटे की टक्कर

कस्बा — TMC स्पष्ट बढ़त

जादवपुर — TMC बनाम वाम, कांटे की टक्कर

सोनारपुर उत्तर — TMC हल्की बढ़त

टॉलीगंज — TMC स्पष्ट बढ़त

बेहाला पूर्व — TMC हल्की बढ़त

बेहाला पश्चिम — TMC हल्की बढ़त

महेशतला — TMC स्पष्ट बढ़त

बज-बज — TMC स्पष्ट बढ़त

मेटियाब्रुज — TMC स्पष्ट बढ़त

कोलकाता पोर्ट — TMC स्पष्ट बढ़त

भवानीपुर — TMC स्पष्ट बढ़त

राशबेहारी — TMC हल्की बढ़त

बालीगंज — TMC स्पष्ट बढ़त

चौरंगी — TMC हल्की बढ़त

एंटाली — TMC स्पष्ट बढ़त

बेलेघाटा — TMC स्पष्ट बढ़त

जोरासांको — TMC कांटे की टक्कर

श्यामपुकुर — TMC हल्की बढ़त

मानिकतला — TMC कांटे की टक्कर

काशीपुर-बेलगछिया — TMC हल्की बढ़त

इस क्षेत्र का अनुमान: TMC 67, BJP 6, ISF/वाम 2।

.......................................................

औद्योगिक–तटीय दक्षिण : 65 सीटें

बाली — TMC हल्की बढ़त

हावड़ा उत्तर — TMC कांटे की टक्कर

हावड़ा मध्य — TMC हल्की बढ़त

शिबपुर — TMC हल्की बढ़त

हावड़ा दक्षिण — TMC कांटे की टक्कर

सांकरैल — TMC हल्की बढ़त

पांचला — TMC हल्की बढ़त

उलूबेरिया पूर्व — TMC स्पष्ट बढ़त

उलूबेरिया उत्तर — TMC हल्की बढ़त

उलूबेरिया दक्षिण — TMC हल्की बढ़त

श्यामपुर — TMC हल्की बढ़त

बागनान — TMC स्पष्ट बढ़त

आमता — TMC हल्की बढ़त

उदयनारायणपुर — TMC स्पष्ट बढ़त

जगतबल्लवपुर — TMC हल्की बढ़त

डोमजूर — TMC कांटे की टक्कर

उत्तरपाड़ा — TMC कांटे की टक्कर

श्रीरामपुर — TMC हल्की बढ़त

चंपदानी — TMC हल्की बढ़त

सिंगूर — TMC कांटे की टक्कर

चंदननगर — TMC हल्की बढ़त

चुंचुरा — BJP कांटे की टक्कर

बलागढ़ — TMC हल्की बढ़त

पांडुआ — TMC हल्की बढ़त

सप्तग्राम — TMC हल्की बढ़त

चंडीतला — TMC हल्की बढ़त

जंगीपाड़ा — TMC हल्की बढ़त

हरिपाल — TMC हल्की बढ़त

धनेखाली — TMC स्पष्ट बढ़त

तारकेश्वर — BJP कांटे की टक्कर

पुर्सुराह — BJP हल्की बढ़त

आरामबाग — BJP कांटे की टक्कर

गोगहाट — BJP हल्की बढ़त

खानाकुल — BJP हल्की बढ़त

तमलुक — BJP कांटे की टक्कर

पांशकुरा पूर्व — TMC कांटे की टक्कर

पांशकुरा पश्चिम — BJP कांटे की टक्कर

मोयना — BJP हल्की बढ़त

नंदकुमार — TMC कांटे की टक्कर

महिषादल — BJP कांटे की टक्कर

हल्दिया — BJP हल्की बढ़त

नंदीग्राम — BJP स्पष्ट बढ़त

चांदिपुर — TMC कांटे की टक्कर

पटाशपुर — TMC हल्की बढ़त

कांथी उत्तर — BJP हल्की बढ़त

भगवानपुर — BJP हल्की बढ़त

खेझुरी — BJP हल्की बढ़त

कांथी दक्षिण — BJP हल्की बढ़त

रामनगर — TMC कांटे की टक्कर

एगरा — BJP कांटे की टक्कर

दांतन — TMC हल्की बढ़त

नयाग्राम — TMC कांटे की टक्कर

गोपीबल्लवपुर — BJP कांटे की टक्कर

झारग्राम — TMC कांटे की टक्कर

केशियारी — BJP कांटे की टक्कर

खड़गपुर सदर — BJP हल्की बढ़त

नारायणगढ़ — TMC हल्की बढ़त

साबंग — TMC हल्की बढ़त

पिंगला — TMC हल्की बढ़त

खड़गपुर — BJP कांटे की टक्कर

डेबरा — TMC हल्की बढ़त

दासपुर — TMC हल्की बढ़त

घाटाल — BJP कांटे की टक्कर

चंद्रकोणा — TMC हल्की बढ़त

गढ़बेटा — TMC हल्की बढ़त

सल्बोनी — TMC हल्की बढ़त

केशपुर — TMC हल्की बढ़त

मेदिनीपुर — TMC कांटे की टक्कर

इस क्षेत्र का अनुमान: TMC 42, BJP 23।

..................................................

राढ़–जंगलमहल : 61 सीटें

बिनपुर — TMC हल्की बढ़त

बंदवान — TMC कांटे की टक्कर

बलरामपुर — BJP हल्की बढ़त

बाघमुंडी — TMC कांटे की टक्कर

जयपुर — BJP कांटे की टक्कर

पुरुलिया — BJP हल्की बढ़त

मानबाजार — TMC हल्की बढ़त

काशीपुर — BJP कांटे की टक्कर

पारा — BJP कांटे की टक्कर

रघुनाथपुर — BJP कांटे की टक्कर

सालतोड़ा — BJP कांटे की टक्कर

छातना — BJP कांटे की टक्कर

रानीबांध — TMC कांटे की टक्कर

रायपुर — TMC हल्की बढ़त

तालडांगरा — TMC हल्की बढ़त

बांकुड़ा — BJP कांटे की टक्कर

बरजोड़ा — TMC कांटे की टक्कर

ओंडा — BJP हल्की बढ़त

बिष्णुपुर — BJP हल्की बढ़त

कटुलपुर — BJP हल्की बढ़त

इंदास — BJP हल्की बढ़त

सोनामुखी — BJP हल्की बढ़त

खंडघोष — TMC हल्की बढ़त

बर्धमान दक्षिण — TMC कांटे की टक्कर

रैना — TMC हल्की बढ़त

जमालपुर — TMC हल्की बढ़त

मोंटेश्वर — TMC हल्की बढ़त

कलना — TMC हल्की बढ़त

मेमारी — TMC हल्की बढ़त

बर्धमान उत्तर — TMC हल्की बढ़त

भातार — TMC हल्की बढ़त

पूर्वस्थली दक्षिण — TMC हल्की बढ़त

पूर्वस्थली उत्तर — TMC हल्की बढ़त

कटवा — TMC हल्की बढ़त

केतुग्राम — TMC हल्की बढ़त

मंगलकोट — TMC हल्की बढ़त

औसग्राम — TMC हल्की बढ़त

गालसी — TMC हल्की बढ़त

पांडबेश्वर — TMC कांटे की टक्कर

दुर्गापुर पूर्व — BJP कांटे की टक्कर

दुर्गापुर पश्चिम — BJP हल्की बढ़त

रानीगंज — TMC कांटे की टक्कर

जमुरिया — TMC कांटे की टक्कर

आसनसोल दक्षिण — BJP हल्की बढ़त

आसनसोल उत्तर — TMC कांटे की टक्कर

कुल्टी — BJP कांटे की टक्कर

बरबानी — TMC हल्की बढ़त

दुबराजपुर — BJP कांटे की टक्कर

सूरी — TMC हल्की बढ़त

बोलपुर — TMC हल्की बढ़त

ननूर — TMC हल्की बढ़त

लाभपुर — TMC हल्की बढ़त

सैंथिया — TMC हल्की बढ़त

मयूरश्वर — TMC हल्की बढ़त

रामपुरहाट — TMC कांटे की टक्कर

हांसन — TMC स्पष्ट बढ़त

नलहाटी — TMC स्पष्ट बढ़त

मुरारई — TMC स्पष्ट बढ़त

इस क्षेत्र का अनुमान: TMC 39, BJP 22।

......................................................

कुल सीट-दर-सीट अनुमान

उत्तर बंगाल : 54 सीटें

TMC+23, BJP 29, Congress 2, Left+/ISF 0 54

मुर्शिदाबाद-नदिया: 39 सीटें

TMC+ 28, BJP 8, Congress 3, Left+/ISF 0

ग्रेटर कोलकाता-डेल्टा : 75

TMC+67, BJP 6, Congress 0, Left+/ISF 2

औद्योगिक-तटीय दक्षिण: 65

TMC+42, BJP 23, Congress 0, Left+/ISF 0

राढ़-जंगलमहल : 61

TMC+39, BJP 22, Congress 0, Left+/ISF 0

कुल : 294

TMC+199, BJP 88, Congress 5, Left+/ISF 2

ऊपर की सीट-दर-सीट सूची में कई Toss-up सीटें TMC की तरफ रखी गई हैं। अगर उनमें से आधी BJP की ओर जाती हैं, तो अंतिम तस्वीर ज्यादा वास्तविक रूप से यह बनती है:

TMC+ : 164–176

BJP : 108–124

Congress : 2–5

Left+/ISF : 2–7

TMC सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है, लेकिन BJP 100 से ऊपर जाती दिखती है। बंगाल 2026 में 2021 जैसा एकतरफा नहीं, बल्कि TMC की घटती बढ़त बनाम BJP की बढ़ती चुनौती वाला चुनाव है।

.........

 



Tags:    

Similar News