Jharkhand News: विधानसभा के पास पहुंचा जंगली हाथी, रात भर परेशान होती रही वन विभाग और पुलिस टीम

रांची के एक इलाके में जंगली हाथी के घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा।

Update: 2024-06-03 09:47 GMT

Jharkhand News  ( Social Media Photo)

Jharkhand News:रांची में आबादी वाले इलाके में एक जंगली हाथी के घुस आने से वहां अफरा-तफरी मच गई। शनिवार आधी रात को झारखंड की राजधानी रांची के आबादी वाले इलाके में एक जंगली हाथी घुस आया। करीब दो घंटे तक हाथी झारखंड विधानसभा के आसपास ही घूमता रहा। हाथी के आबादी वाले इलाके में घुस जाने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह सायरन बजाकर और पटाखे चला कर हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया। लेकिन इस बीच हाथी को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।


वन विभाग के अनुसार, शनिवार को आधी रात को झुंड से भटककर एक जंगली हाथी रांची शहर में घुस आया था, जिससे आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सायरन बजाकर और पटाखे की मदद से हाथी को किसी तरह फिर से जंगल की ओर रवाना कर दिया। हालांकि, देर रात होने और सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ हाथी को जंगल भेजने में वन विभाग के टीम और पुलिस की मदद की।जानकारों की माने तो लगातार वनों की कटाई होने से जानवर अब जंगल से आबादी वाले इलाकों में आ जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News