Happy Women's Day: न्यूज़ट्रैक के पीछे की नारी शक्ति

Internation Women's Day: महिला दिवस पर न्यूजट्रैक की महिला शक्ति को बधाई!;

Update:2025-03-08 16:21 IST
Happy Womens Day: न्यूज़ट्रैक के पीछे की नारी शक्ति

Newstrack Team

  • whatsapp icon

Women's Day: नारी शक्ति के समाज में योगदान को याद करने का कोई एक विशेष दिन ही हो, ऐसा तो संभव नहीं है, लेकिन दुनियाभर में 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी बहाने हम देश दुनिया की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी को याद करते हैं और सैल्यूट करते हैं। घर से लेकर संसार के हर क्षेत्र में महिलाएं नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहीं हैं। खबरों की दुनिया में भी महिला पत्रकार अहम योगदान दे रहीं हैं। समाज में आधी आबादी की जिस तरह से भागीदारी है उसी तरह से हमारे 'न्यूजट्रैक' को भी 60 फीसदी से अधिक महिला पत्रकार चला रही हैं।

महिला दिवस के खास मौके पर हम आपको मिलाते हैं अपनी Newstrack की महिला शक्ति से। न्यूजट्रैक में 60 फीसदी से अधिक महिलाएं साथी हैं। हमारी टीम में स्निग्धा सिंह, सोनाली केसरवानी, साक्षी सिंह, शिशुमांजलि, नाजनीन बानो शेख, सुप्रिया सिंह, शालिनी राय, अंजली सोनी, मोनिका, गरिमा त्रिवेदी, भूमि गोयल, शिवानी अरोड़ा, ज्योत्सना सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, सुमन मिश्रा, श्रेया शर्मा, शिवानी तिवारी, शिखा तिवारी, अनुपमा राज, रागिनी सिन्हा, शिवानी शुक्ला, शिवानी जावंजल, अक्षिता पीडिहा और सीमा शर्मा हैं।

न्यूजट्रैक, आपके कठिन परिश्रम, समर्पण और कड़ी मेहनत से संस्थान का माहौल और भी प्रेरणादायक और सकारात्मक बनता है। आप सभी ने न केवल अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि अपने आत्मविश्वास, नेतृत्व और सहनशीलता से संस्थान को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है। आपकी प्रतिबद्धता और योगदान को हम हमेशा सराहते हैं और इसे हमेशा सम्मान देंगे। इस महिला दिवस पर, हम आपके योगदान को मान्यता देते हैं और आपको और आपके भविष्य को उज्जवल बनाने की कामना करते हैं। 

Tags:    

Similar News