Viral Video: OMG! गधे को रंगकर बना दिया जेब्रा, वायरल वीडियो ने खोल दी चिड़ियाघर की पूरी पोल

Donkey Painted as Zebra Viral Video: चीन के एक चिड़ियाघर में गधे को रंगकर जेब्रा बना दिया गया। वायरल वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

Update:2026-06-23 12:20 IST

Donkey Painted as Zebra Viral Video 2026

Donkey Painted as Zebra Viral Video: अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं और दुर्लभ जीव-जंतुओं को देखना आपका पैशन है तो चिड़ियाघर ऐसे नजारों के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। लेकिन इन दिनों चीन के एक वाइल्डलाइफ पार्क का अजीबोगरीब कारनामा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्क प्रशासन ने एक साधारण गधे के शरीर पर काली धारियां पेंट कर उसे जेब्रा जैसा दिखाने की कोशिश की। शुरुआत में कुछ लोगों को यह देखकर भ्रम हुआ, लेकिन जल्द ही पर्यटकों ने इस 'नकली जेब्रा' की सच्चाई पकड़ ली। वीडियो वायरल होने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने जो सफाई दी, उसने मामले को और भी मजेदार बना दिया। हालांकि, पशु प्रेमियों और विशेषज्ञों ने इस तरह की हरकत पर गंभीर सवाल भी उठाए हैं।

https://x.com/elizabethblogng/status/2069029827387003259?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^2069029827387003259|twgr^3011e20dda9478c6a907f9c8ea258cd56dc94fef|twcon^s1_&ref_url=https://news.abplive.com/trending/china-zoo-paints-donkey-as-zebra-video-goes-viral-1852034

चीन के वाइल्डलाइफ पार्क का अनोखा प्रयोग

यह मामला चीन के वेइफांग शहर स्थित आनकियू वाइल्डलाइफ पार्क का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक गधा दिखाई देता है, जिसके शरीर पर काले रंग की धारियां बनाई गई हैं। दूर से देखने पर वह कुछ हद तक जेब्रा जैसा नजर आता है, लेकिन करीब से देखने पर उसकी असलियत साफ दिखाई देने लगती है।

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने पार्क प्रशासन का जमकर मजाक उड़ाया। कई यूजर्स ने इसे पर्यटकों को भ्रमित करने की कोशिश बताया, जबकि कुछ ने इसे सस्ते मनोरंजन का तरीका कहा।

'हमने इसे जेब्रा नहीं कहा, यह तो कॉसप्ले था'

विवाद बढ़ने पर पार्क के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया के जरिए सफाई पेश की। कर्मचारी का कहना था कि पार्क ने कभी दावा नहीं किया कि यह असली जेब्रा है।

उनके मुताबिक, 'यह सिर्फ जानवरों का कॉसप्ले था। हमने कहीं भी ऐसा बोर्ड नहीं लगाया था कि यह असली जेब्रा है। इसका मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना था।'

इतना ही नहीं, कर्मचारियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी कुछ जानवरों को दूसरे जानवरों जैसा दिखाने के लिए रंग-रोगन कर चुके हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

चीन में यह पहली बार नहीं है जब किसी चिड़ियाघर पर जानवरों को रंगकर दूसरे जानवरों जैसा दिखाने का आरोप लगा हो।

पिछले वर्ष शैनडोंग प्रांत के एक पार्क में भी गधे को जेब्रा बनाकर प्रदर्शित करने का मामला सामने आया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी।

इसके अलावा ताइझोउ जू में दो चाउ-चाउ नस्ल के कुत्तों को नारंगी और काले रंग से रंगकर बाघ जैसा बना दिया गया था। तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने इसे जानवरों के साथ क्रूरता बताया था।

उस समय चिड़ियाघर प्रशासन ने तर्क दिया था कि यदि सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाए तो इससे जानवरों को नुकसान नहीं होता। वहीं पशु अधिकार संगठनों ने इस दावे पर सवाल उठाए थे।

क्या जानवरों को पेंट करना सुरक्षित है?

पशु विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी जानवर की त्वचा और बालों पर रासायनिक रंग लगाने से जोखिम पैदा हो सकता है।

जानवर अक्सर अपने शरीर को चाटते हैं। ऐसे में रंग या पेंट उनके शरीर के अंदर पहुंच सकता है, जिससे एलर्जी, त्वचा संबंधी समस्याएं या अन्य स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकते हैं।

एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि जानवरों की प्राकृतिक पहचान बदलने की कोशिश उनके व्यवहार और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि कई देशों में पशु कल्याण नियम इस तरह के प्रयोगों को लेकर बेहद सख्त हैं।

सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

एक यूजर ने लिखा, 'चीन अब डुप्लीकेट जेब्रा भी बनाने लगा है।'

दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'बिना बिजली और बिना पेट्रोल के चलने वाला नया मॉडल जेब्रा लॉन्च हो गया है।'

वहीं कई लोगों ने इसे मनोरंजक मानने के बजाय जानवरों के साथ गलत व्यवहार बताया। कुछ यूजर्स ने मांग की कि ऐसे मामलों की जांच होनी चाहिए और जानवरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मनोरंजन और पशु कल्याण के बीच संतुलन जरूरी

हाल के वर्षों में दुनिया भर के चिड़ियाघरों पर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए नए प्रयोग करने का दबाव बढ़ा है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी तरह का मनोरंजन जानवरों की भलाई से ऊपर नहीं होना चाहिए। गधे को जेब्रा जैसा दिखाने की यह कोशिश भले ही कुछ लोगों को हास्यासद लगी हो, लेकिन इसने पशु कल्याण, नैतिकता और चिड़ियाघरों की जिम्मेदारी को लेकर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग चीन के इस अनोखे 'जेब्रा प्रोजेक्ट' पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News