Heatwave Safety Tips: नौतपा की तपन से पहले कर लें तैयारी, बिना AC के भी ठंडा रहेगा कमरा, बस अपनाएं ये 6 देसी उपाय
Heatwave Safety Tips: भीषण गर्मी और नौतपा में बिना एसी के भी आसान घरेलू उपाय अपनाकर घर और कमरे को ठंडा और आरामदायक रखा जा सकता है।
Heatwave Safety Tips
Heatwave Safety Tips: देशभर में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में नौतपा की शुरुआत के साथ गर्मी और ज्यादा तेज होने की संभावना है। 25 मई से 2 जून तक चलने वाला नौतपा साल का सबसे गर्म समय माना जाता है। ऐसे में लोगों के लिए खुद को और अपने घर को ठंडा रखना बड़ी चुनौती बन जाता है। हर किसी के लिए एयर कंडीशनर लगाना संभव नहीं होता, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर बिना एसी के भी कमरे को काफी हद तक ठंडा और आरामदायक बनाया जा सकता है।
दिन में बंद रखें खिड़कियां और पर्दे (Summer Heat Tips)
गर्मी (Summer Heat Tips) से बचने का सबसे आसान तरीका है कि दिन के समय तेज धूप को कमरे के अंदर आने से रोका जाए। दोपहर के समय खिड़कियां बंद रखें और मोटे या हल्के रंग के पर्दों का इस्तेमाल करें। हल्के रंग गर्मी को कम सोखते हैं और कमरे को अपेक्षाकृत ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर संभव हो तो ब्लैकआउट पर्दों का उपयोग करें, जो धूप और गर्म हवा दोनों को रोकने में असरदार होते हैं।
रात में करें क्रॉस वेंटिलेशन (Natural Cooling Methods )
रात (Heatwave Safety Tips) के समय तापमान थोड़ा कम हो जाता है। ऐसे में खिड़कियां खोलकर कमरे में ताजी और ठंडी हवा आने दें। अगर घर में आमने-सामने खिड़कियां हैं तो उन्हें खोलने से क्रॉस वेंटिलेशन होता है, जिससे हवा का बहाव बेहतर रहता है और कमरा जल्दी ठंडा होता है। यह तरीका प्राकृतिक कूलिंग का सबसे सरल उपाय माना जाता है।
छत को ठंडा रखना भी जरूरी (Summer Cooling Hacks)
गर्मी (AC Cooling Hacks) का सबसे ज्यादा असर छत पर पड़ता है। दिनभर धूप पड़ने के कारण छत गर्म होकर कमरे का तापमान बढ़ा देती है। ऐसे में छत पर पानी का छिड़काव करना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सफेद या रिफ्लेक्टिव पेंट करवाने से धूप की गर्मी कम अवशोषित होती है। इससे घर के अंदर का तापमान काफी हद तक नियंत्रित रहता है।
घर में लगाएं इंडोर प्लांट्स (Summer Lifestyle Tips)
घर (Summer Lifestyle Tips) में पौधे लगाने से वातावरण ताजा और ठंडा महसूस होता है। इंडोर प्लांट्स हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ प्राकृतिक ठंडक भी देते हैं। एलोवेरा, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और अरेका पाम जैसे पौधे गर्मी के मौसम में घर के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
इलेक्ट्रिक उपकरणों का कम करें इस्तेमाल
दोपहर के समय गैस चूल्हा, ओवन, इस्त्री और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि ये अतिरिक्त गर्मी पैदा करते हैं। कोशिश करें कि खाना सुबह या शाम के समय बनाया जाए। इससे कमरे का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा।
शरीर को भी रखें ठंडा ( Summer Heatwave Protection)
गर्मी के मौसम में सूती कपड़े पहनना सबसे बेहतर माना जाता है। हल्के और ढीले कपड़े शरीर को आराम देते हैं। बिस्तर पर सूती चादर बिछाने से भी ठंडक महसूस होती है। इसके साथ ही मिट्टी के घड़े या सुराही का पानी पीना शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और गर्मी से राहत देता है।
छोटे-छोटे ये घरेलू उपाय न केवल गर्मी से राहत दिलाते हैं, बल्कि बिजली की बचत करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में भी मददगार साबित होते हैं।