Vitamin 12 की हो गई है बॉडी में कमी? तो बस दही में घोलकर झट से गटक जाएं ये एक चीज, 7 दिनों में दिखेगा जबरदस्त असर!
Vitamin B12 Foods: दही के साथ फलों, बीज और नट्स का सेवन विटामिन बी12 की कमी को दूर करता है और शरीर को ऊर्जा व पोषण प्रदान करता है।
Vitamin B12 Foods
Vitamin B12 Foods: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते हैं। यही कारण है कि शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं, जिनमें से एक आम समस्या है विटामिन बी12 की कमी। विटामिन बी12 एक पानी में घुलनशील पोषक तत्व है, जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। इसे कोबालामिन भी कहा जाता है। यह हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने, डीएनए बनाने और ऊर्जा उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो व्यक्ति अक्सर थका हुआ महसूस करता है। इसके अलावा चिड़चिड़ापन, कमजोर याददाश्त, बालों और त्वचा की समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए दही एक बहुत ही फायदेमंद उपाय है। दही अपने आप में प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है और इसे अन्य पोषक तत्वों के साथ मिलाकर खाने से विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है।
विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के खाएं ये 5 चीज
दही और अलसी के बीज है कारगर
विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए दही में अलसी के बीज मिलाकर खाने का विकल्प बहुत अच्छा है। अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह संयोजन न केवल विटामिन बी12 की कमी को पूरा करता है, बल्कि हृदय स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है।
दही और फल को एकसाथ खाना
दही को ताजे फलों जैसे केला, आम या बेरी के साथ मिलाकर खाने से भी विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। यह संयोजन शरीर को आवश्यक ऊर्जा देता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है।
दही और मूंगफली का सेवन
मूंगफली में विटामिन बी12 के अलावा अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। दही में मूंगफली मिलाकर खाने से यह मिश्रण विटामिन बी12 की कमी को पूरी करने के साथ-साथ शरीर में प्रोटीन और ऊर्जा की मात्रा भी बढ़ाता है।
दही और कद्दू के बीज का सवन
अगर आप विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो कद्दू के बीज को रोस्ट करके दही में मिलाना बहुत फायदेमंद है। कद्दू के बीज आयरन, मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत हैं। इन्हें दही के साथ खाने से न केवल विटामिन बी12 की कमी पूरी होती है, बल्कि शरीर के इम्यून सिस्टम और हड्डियों की सेहत भी मजबूत होती है।
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नही करता है।