Important Days in June 2024: जानिए जून महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण दिन

Important Days in June 2024: इस साल जून महीने में कौन कौन से महत्वपूर्ण दिन है साथ ही कौन से व्रत और त्योहार इस महीने पड़ने वाले हैं आइये जानते हैं।

Update: 2024-05-25 11:39 GMT

Important Days in June 2024 (Image Credit-Social Media)

Important Days in June 2024: जून का महीना बस कुछ ही दिन में शुरू हो जायेगा। वहीँ जहाँ बच्चों की छुट्टियां चल रहीं हैं तो लोग भी इस महीने पहाड़ों या कई जगहों पर घूमने निकले हुए हैं। गौरतलब है कि जूलियन और ग्रेगोरियन कैलेंडर में जून छठा महीना है। इसमें उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म संक्रांति शामिल है, जिस दिन सबसे अधिक दिन का प्रकाश होता है। आइये जानते हैं इस महीने में पड़ने वाले अवकाश, व्रत, त्योहार और कौन कौन से दिन इस महीने खास हैं।

जून महीने के अवकाश, व्रत और त्योहार (List of Important Days in June 2024)

जून महीने का नाम लैटिन शब्द जुनियस से लिया गया है। जून के नाम पर कई पौराणिक कथाएँ हैं। कुछ लोग कहते हैं कि जून को इसका नाम रोमन देवी जूनो से मिला, जबकि कुछ का मानना ​​है कि यह शब्द लैटिन शब्द जूनियर्स से आया है, जिसका अर्थ है युवा। आज हम आपको जून 2024 में महत्वपूर्ण तिथियों और घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। यहाँ जून 2024 में महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी लिस्ट शामिल है।

जून 2024 में महत्वपूर्ण दिनों की लिस्ट

यहां जून 2024 में महत्वपूर्ण दिनों की लिस्ट दी गई है। जिसमे 1 जून से लेकर 30 जून 2024 तक की लिस्ट शामिल है। आइये एक नज़र डालते हैं इन महत्वपूर्ण दिनों पर।

दिनांक 

घटनाएँ/अवसर

1 जून- 2024 

विश्व दुग्ध दिवस/ वैश्विक माता-पिता दिवस

2 जून 2024 

अंतर्राष्ट्रीय यौनकर्मी दिवस / तेलंगाना स्थापना दिवस

3-जून 2024

 विश्व साइकिल दिवस

4 जून 2024 

आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस/ दूसरा बड़ा मंगल

5- जून 2024

 विश्व पर्यावरण दिवस

7- जून 2024

 विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

8- जून 2024

 विश्व महासागर दिवस/ विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस

9 जून 2024

 विश्व प्रत्यायन दिवस

11 जून 2024

 तीसरा बड़ा मंगल

12 जून 2024

 बाल श्रम विरोधी दिवस

13- जून 2024 

अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस

14 जून 2024 

विश्व रक्तदाता दिवस

15 जून 2024

 विश्व पवन दिवस

18 जून 2024 

अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस/चौथा बड़ा मंगल

19 जून 2024

 राष्ट्रीय वाचन दिवस/ फादर्स डे

20 जून 2024

 विश्व शरणार्थी दिवस

21- जून 2024 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस/ विश्व संगीत दिवस/  विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस

23- जून 2024

 संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस/  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस

26 जून 2024 

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस

27- जून 2024

 अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस

29 जून 2024 

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

30-जून-2024 

अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस अंतर्राष्ट्रीय संसदवाद दिवस

इन तिथियों को आप नोट कर सकते हैं कई बार कुछ महत्वपूर्ण दिनों को किसी कॉम्पिटेटिव इम्तिहानों में भी पूछा जाता है। 

Tags:    

Similar News