Kumar Vishwas House Tour: कुमार विश्वास का ‘शीशमहल’ देख दंग रह गए लोग, घर में सैलून-जिम-थिएटर, जानें इसकी कीमत

Kumar Vishwas House Tour: देश के बेहद मशहूर कवि और पूर्व नेता कुमार विश्वास इन दिनों अपने आलीशान घर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Update:2026-05-12 17:14 IST

Kumar Vishwas House Tour

Kumar Vishwas House Tour: देश के बेहद मशहूर कवि और पूर्व नेता कुमार विश्वास इन दिनों अपने आलीशान घर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर जगह उनके आलीशान घर को लेकर ज़बरदस्त चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। इस बीच एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे लेकर ऐसा दावा किया गया कि "केजरीवाल तो फर्जी बदनाम थे, असली शीशमहल तो कुमार विश्वास ने बनवाया है।"

अब यह बयान उस वक़्त चर्चा में आया जब कुमार विश्वास ने मशहूर डिजिटल ट्रैवल और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म Curly Tales को अपने नोएडा स्थित भव्य बंगले का टूर कराया।

यहां देखें वीडियो

वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि कुमार विश्वास अपने घर की कई आलिशान, खूबसूरत लग्जरी सुविधाओं को किस तरह से दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने घर के अंदर बने अपने पर्सनल सैलून, स्टीम रूम, जिम, निजी थिएटर, लिफ्ट और बड़े-बड़े आर्टवर्क्स के बारे में भी डिटेल्ड जानकारी दी। वीडियो के दौरान Curly Tales ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि "क्या घर में शॉपिंग मॉल भी है?” जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई।

नोएडा में स्थित है यह पांच मंजिला आलीशान घर

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार विश्वास का यह बंगला नोएडा में स्थित एक पांच मंजिला आलीशान प्रॉपर्टी है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ कलात्मक और आध्यात्मिक सजावट भी है। घर में निजी लिफ्ट, लाइब्रेरी, विशाल पेंटिंग्स, मेडिटेशन स्पेस और लग्जरी इंटीरियर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, इस घर की कीमत करोड़ों रुपये में हो सकती है।

कौन हैं कुमार विश्वास?

कुमार विश्वास हिंदी कविता और मंचीय काव्य पाठ की दुनिया का सबसे प्रसिद्ध नाम हैं। उन्होंने अपनी ओजपूर्ण कविताओं और देशभक्ति से जुड़े मंचों के माध्यम से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की। कुमार विश्वास लंबे समय तक राजनीति में भी काफी एक्टिव रहे और आम आदमी पार्टी के शुरुआती चेहरों में शामिल थे। हालांकि, बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली और साहित्य, टीवी शो और सार्वजनिक मंचों पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी।

उनकी कविताएं युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। कुमार विश्वास हमेशा अपने बेबाक बयानों और राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

कौन हैं Curly Tales?

Curly Tales भारत की एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म की सबसे लोकप्रिय व्लॉगर हैं, जो ट्रैवल, फूड, लाइफस्टाइल और सेलिब्रिटी इंटरव्यू से जुड़े वीडियो और कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। ज्यादातर Curly Tales "Sunday Brunch" करती हैं या फिर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के इंटरव्यू के लिए जानी जाती हैं।

बता दे, हाल ही में कुमार विश्वास के घर का वीडियो भी इसी प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस तेज हो गई। कुछ लोग इसे मेहनत और सफलता का प्रतीक बता रहे हैं, तो कुछ इसे नेताओं और चर्चित चेहरों की लग्जरी लाइफस्टाइल से जोड़कर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News