सावन में जन्मे बच्चों के रखें ये नाम, जीवनभर मिलेगा भोले का आशीर्वाद और सफलता

Shiv Bhakt Boy Names: अगर आपके घर बेटे ने जन्म लिया है, तो उसका नाम कुछ ऐसा होना चाहिए जो न केवल अर्थपूर्ण हो बल्कि शिवजी की छाया और शक्ति से भी जुड़ा हो।

Update:2025-07-08 07:20 IST

Shiv Name: सावन का महीना सिर्फ बारिश और हरियाली का नहीं, बल्कि भक्ति, आस्था और शिव आराधना का महीना भी होता है। इस वर्ष 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलने वाला सावन, भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।

इस पवित्र महीने में अगर आपके घर बेटे ने जन्म लिया है, तो उसका नाम कुछ ऐसा होना चाहिए जो न केवल अर्थपूर्ण हो बल्कि शिवजी की छाया और शक्ति से भी जुड़ा हो।


यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ सुंदर और दुर्लभ नाम जो भगवान शिव से जुड़े हुए हैं और आपके बेटे को जीवनभर आशीर्वाद व सकारात्मक ऊर्जा से भर देंगे

एकाक्ष: यह नाम त्रिनेत्रधारी भगवान शिव का प्रतीक है। एकाक्ष का मतलब है “एक आंख वाला” यानी त्रिनेत्रधारी। यह नाम आधुनिक और आध्यात्मिक दोनों नजरों से बेहद खास है।

अभिराम: इसका अर्थ है आकर्षक या मनभावन। भगवान शिव के शांत और सौम्य स्वरूप को यह नाम दर्शाता है।


शंभव : इसका अर्थ है शिव से उत्पन्न या कल्याणकारी। यह नाम शिव के मूल स्वरूप की झलक देता है।

शिवांश : शिव का अंश। यह नाम बताता है कि बच्चा शिवजी के आशीर्वाद का हिस्सा है।

अकुल: इस दुर्लभ नाम का अर्थ है कुल से परे या निर्विकार। यह नाम भगवान शिव की सन्यासी छवि को दर्शाता है।


रुद्र: शिवजी का उग्र और शक्तिशाली रूप। यह नाम साहसी और प्रभावशाली व्यक्तित्व को दर्शाता है।

अयुत: यह नाम शिव के 108 नामों में से एक है, जिसका अर्थ है दस हजार। यह भगवान की असीम महिमा का प्रतीक है।


सावन माह में जन्में बेटे के लिए शिव से प्रेरित नाम रखने से जीवनभर सकारात्मकता और ईश्वरीय ऊर्जा से भर देता है। ये नाम केवल शिवजी से नहीं जुड़े हैं, बल्कि अपने अर्थ और ध्वनि में भी अत्यंत प्रभावशाली हैं।

Tags:    

Similar News