Radha Ashtami 2024: राधाष्टमी पर जपें राधा रानी के 28 नाम, प्रेमानंद महाराज से जानिए फायदे

Radha Rani Names: ऐसा कहते हैं कि वह केवल नाम लेने से ही अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी कर देती हैं। आइए जानें उनके 28 चमत्कारी नाम।

Newstrack :  Network
Update: 2024-09-11 03:34 GMT

Radha Ashtami (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Radha Ashtami 2024: आज यानी 11 सितंबर को देशभर में राधा अष्टमी (Radha Ashtami) मनाई जा रही है। हर साल यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। दरअसल, इसी तिथि पर देवी श्रीराधा रानी का जन्म (Radha Rani Ka Janm Kab Hua Tha) हुआ था। इसलिए भक्त इस तिथि पर प्रत्येक वर्ष धूमधाम से राधा जी का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस दिन राधा रानी का श्रृंगार, विधि विधान से पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। साथ ही उन्हें उनकी फेवरेट चीजों का भोग लगाकर प्रसन्न किया जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि राधा रानी की भक्ति किए बिना भगवान कृष्ण के प्रेम को नहीं पाया जा सकता। कृष्ण खुद भी उनके बिना नहीं रह सकते। क्योंकि वह उनकी धड़कन और आत्मा कही जाती हैं। प्रेम की मूर्ति राधा रानी को बहुत दयालु बताया गया है। ऐसा कहते हैं कि वह केवल नाम लेने से ही अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी कर देती हैं। वृंदावन के जाने माने संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने भक्तों को राधा रानी के 28 चमत्कारी नामों (28 Names Of Radha Rani) के बारे में बताया है, जिसका जाप करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।

प्रेमानंद महाराज का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। उनमें से एक वीडियो में वह राधा रानी के 28 चमत्कारी नाम बताते नजर आएं। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि किशोरी जी के इन 28 नामों के जाप से इंसान के सारे कष्ट नष्ट हो जाते हैं और दुख दर्द भी दूर होते हैं। आइए जानें कौन से हैं राधा जी के वो 28 नाम।

राधा रानी के 28 नाम (Radha Rani Ke 28 Naam)

1. राधा

2. रासेश्वरी

3. रम्या

4. कृष्ण मत्राधिदेवता

5. सर्वाद्या

6. सर्ववन्द्या

7. वृन्दावन विहारिणी

8. वृन्दा राधा

9. रमा

10. अशेष गोपी मण्डल पूजिता

11. सत्या

12. सत्यपरा

13. सत्यभामा

14. श्री कृष्ण वल्लभा

15. वृष भानु सुता

16. गोपी

17. मूल प्रकृति

18. ईश्वरी

19. गान्धर्वा

20. राधिका

21. रम्या

22. रुक्मिणी

23. परमेश्वरी

24. परात्परतरा

25. पूर्णा

26. पूर्णचन्द्रविमानना

27. भुक्ति- मुक्तिप्रदा

28. भवव्याधि-विनाशिनी

देखें प्रेमानंद महाराज का वीडियो

Full View

Tags:    

Similar News