Radha Rani Bhog Recipe: क्या है राधा रानी का फेवरेट भोग, जानें बनाने का तरीका

Radha Rani Favourite Bhog: राधा अष्टमी के दिन किशोरी जी को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाना बेहद अच्छा माना जाता है। आइए जानें उनके फेवरेट भोग और उसे बनाने के तरीके के बारे में।

Newstrack :  Network
Update: 2024-09-11 00:30 GMT

Radha Rani (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Radha Ashtami 2024: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी (Radha Ashtami) मनाई जाती है, जो कि राधा रानी के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस साल 11 सितंबर 2024 को राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024 Date Kab Hai) का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस दिन किशोरी जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना, व्रत और विशेष चीजों का दान किया जाता है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही राधाष्टमी के दिन राधा जी को उनके फेवरेट चीजों का भोग (Radha Ashtami Bhog) लगाना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं देवी राधा के फेवरेट भोग (Radha Rani Favourite Bhog) और उसे बनाने के तरीके के बारे में।

क्या है राधा रानी का पसंदीदा भोग (Radha Rani Ka Pasandida Bhog)

ऐसा कहा जाता है कि मात्र नाम लेने भर से ही राधा रानी अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाती हैं। लेकिन उनके जन्मदिवस के दिन उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाना बेहद अच्छा माना जाता है। बात करें उनके फेवरेट भोग को तो किशोरी जी को सबसे ज्यादा अरबी की सब्जी (Arbi Ki Sabji) पसंद है। इसलिए राधाष्टमी के दिन इस भोग को जरूर बनाना चाहिए। इसके अलावा आप उन्हें पंचामृत, पीली मिठाई, फल, मालपुए और रबड़ी का भोग लगा सकते हैं।

कैसे बनती है अरबी की सब्जी (Arbi Ki Sabji Kaise Banti Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

राधा जी को अरबी की सब्जी सबसे ज्यादा पसंद है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसकी आसान रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप किशोरी जी के लिए टेस्टी भोग बना सकेंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे बनती है अरबी की सब्जी।

अरबी की सब्जी की रेसिपी (Arbi Ki Sabji Recipe In Hindi)

सबसे पहले ये जान लीजिए कि आपको इस सब्जी के लिए कौन-कौन सी सामग्रियां चाहिए। 300 ग्राम उबली हुई अरबी, दो टमाटर, 3-4 हरी मिर्च, 2 से 3 छोटी इलायची, 1 टीस्पून अजवाइन, आधा टीस्पून हल्दी, आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा कप दही, दो टेबलस्पून तेल और नमक स्वादानुसार।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह उबाल लें। फिर उसे छीलकर गोल-गोल या फिर अपने पसंद के शेप में काट लें। अब सब्जी में डालने के लिए टमाटर की प्यूरी बना लीजिए। मिक्सर में टमाटर के साथ हरी मिर्च और छोटी इलायची डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें अजवाइन डालें। थोड़ी देर बार टमाटर वाली प्यूरी को डाल दें। इसके बाद इसमें बाकी सारे मसाले भी एड कर दीजिए।

जब मसाले तेल छोड़ दें तो अरबी को इसमें डालें और अच्छे से चलाएं। 5-7 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें आपको डालना है दही। दही डालकर अच्छे से चलाएं। 2-3 मिनट पकने दें, फिर गैस बंद कर दें। इससे आपकी टेस्टी अरबी की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। इसे राधा रानी को अपने हाथों से भोग लगाएं।

Tags:    

Similar News