Raghav Chadha Family: पत्नी एक्ट्रेस, तो पिता बिजनेसमैन जानिए राघव चड्ढा के फैमिली के बारे में

Raghav Chadha Family Background: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के परिवार के बारे में जाने सबकुछ

Update:2026-04-25 14:39 IST

Raghav Chadha Family Background (Image Credit- Social Media)

Raghav Chadha Family: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति Raghav Chadha इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। बता दे कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे। राघव चड्ढा द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल होने से राजधानी में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई , लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है। चड्ढा अपने साथ AAP के छह राज्यसभा सांसदों को भी भाजपा में ले गए, जिससे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को अपने दलों को एकजुट रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। चड्ढा को कुछ सप्ताह पहले राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से ही भाजपा में शामिल होने की व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा लगता है कि इससे युवा पीढ़ी (GenZ) प्रभावित नहीं हुई है।

राघव चड्ढा के परिवार में कौन-कौन है (Raghav Chadha Family Background)-

राघव चड्ढा के पिता कौन हैं और क्या करते हैं (Raghav Chadha Father Occupation)-

राघव चड्ढा एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका जन्म दिल्ली स्थित एक मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ है। राघव चड्ढा के पिता का नाम सुनील चड्ढा है। जोकि एक व्यापारी हैं। 

राघव चड्ढा की माँ कौन हैं (Raghav Chadha Mother)-

राघव चड्ढा की माँ का नाम अलका चड्ढा है। राघव चड्ढा की माँ क्या करती हैं इसके बारे में किसी बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। 

राघव चड्ढा की पत्नी कौन हैं (Raghav Chadha Wife)-



राघव चड्ढा की पत्नी का नाम परिणीति चोपड़ा है। जोकि बॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं। दोनों की शादी 2023 में हुई थी। परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद भी अपने करियर पर ध्यान दिया। और उनकी फिल्म अमरसिंह चमकीला जोकि एक ओटीटी फिल्म थी। दर्शकों को काफी पसंद आई थी। और कई दिनों तक नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही थी। 

राघव चड्ढा के कितने बच्चे हैं (Raghav Chadha Children)-



राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के एक बेटा हैं। जिसका जन्म 19 अक्टूबर 2025 में हुआ है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के बेटे का नाम नीर है। 

Tags:    

Similar News