Shivpal Yadav Ki Bahu: राजकुमारी हैं शिवपाल यादव की बहू, सुंदरता में जेठानी डिंपल को भी देती हैं टक्कर

Shivpal Singh Yadav Daughter-in-law: शिवपाल सिंह यादव के बेटे ने साल 2016 में राज लक्ष्मी सिंह यादव से शादी की थी। उनकी पत्नी का संबंध राजघराने से है।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-03 10:17 IST

Aditya Yadav Wife (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shivpal Singh Yadav Ki Bahu: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक जाना माना चेहरा हैं। वह समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे भाई और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा हैं। शिवपाल दो बच्चों के पिता हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। PSP के मुखिया के बेटे की शादी राजघराने में हुई है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उनकी इकलौती बहू के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानें कौन हैं वो राजकुमारी जिससे हुई आदित्य यादव की शादी (Aditya Yadav Marriage)।

कौन हैं आदित्य यादव की पत्नी (Aditya Yadav Wife Kon Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के बेटे का नाम आदित्य यादव (Aditya Yadav) है। उन्होंने साल 2016 में राज लक्ष्मी सिंह यादव (Raj Lakshmi Singh Yadav) से शादी की थी। उनकी पत्नी का संबंध राजघराने से है। दरअसल, राजलक्ष्मी की मां राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। उनके पिता का नाम संजय सिंह और मां का नाम शारदा कुंवर सिंह है। वहीं, उनके नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव तीन बार विधायक रह चुके हैं। बताया जाता है कि मैहर में प्रसिद्ध शारदा देवी के मंदिर का जीर्णोद्धार इसी परिवार ने कराया था।

कितना पढ़े-लिखे हैं आदित्य और राजलक्ष्मी (Aditya And Raj Lakshmi Singh Yadav Education In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें आदित्य यादव (Aditya Yadav Education In Hindi) और उनकी पत्नी के एजुकेशन (Raj Lakshmi Singh Yadav Education) की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवपाल सिंह यादव के बेटे ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज (La Martinière College) से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) से बीबीए और मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की।

वहीं, उनकी पत्नी राजलक्ष्मी सिंह ने भी लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) से पढ़ाई की है। उन्होंने इस यूनिवर्सिटी से एमए कंप्लीट किया है। बता दें इसी यूनिवर्सिटी से राजलक्ष्मी की जेठानी यानी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने भी बीकॉम से ग्रेजुएशन किया है।

क्या करते हैं शिवपाल सिंह यादव के बेटे (Aditya Yadav Kya Karte Hai Profession In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य भी उनकी तरह राजनीति में एक्टिव है। वह बचपन से राजनीति को करीब से देखते आए हैं। उनके ताऊ, पापा, भाई और यहां तक भाभी भी यूपी पॉलिटिक्स का बड़ा चेहरा हैं। आदित्य ने इस साल के लोकसभा चुनाव 2024 में बदांयू निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। वह भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य को हराकर लोकसभा सांसद बने हैं। इसके अलावा आदित्य को-ऑपरेटिव ऑर्गनाइजेशन IFFCO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। बता दें आदित्य इफको बोर्ड के सबसे युवा डायरेक्टर हैं। जबकि उनकी पत्नी राजलक्ष्मी कंसलटेंसी कारोबारी हैं।

कितने अमीर हैं आदित्य यादव (Aditya Yadav Net Worth In Hindi)

लोकसभा चुनाव के दौरान आदित्य यादव ने अपनी संपत्ति के बारे में ब्यौरा दिया था। हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, आदित्य यादव की चल व अचल संपत्ति 13,21,31,269 रुपये है। वहीं, उनकी पत्नी राजलक्ष्मी सिंह यादव के पास 38,83,262 रुपये की संपत्ति है।

Tags:    

Similar News