पांच मंजिला इमारत में धुएं का गुबार, उज्जैन के बगड़िया टावर में लगी भीषण आग; रेस्क्यू में जुटी टीमें

Ujjain Bagadia Tower Fire Beak : उज्जैन के बगड़िया टावर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर NDRF-SDRF की टीमें और दमकल की गाड़ियां तैनात की गईं। जानिए आग और रेस्क्यू ऑपरेशन का ताजा अपडेट।

Update:2026-11-11 20:34 IST

Ujjain Bagadia Tower Fire Beak

Ujjain Bagadia Tower Fire Beak : उज्जैन में बुधवार शाम एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शहर के पुरानी कोतवाली थाना क्षेत्र के पास स्थित बगड़िया टावर में आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए NDRF और SDRF की टीमें भी राहत एवं बचाव अभियान में जुट गईं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बगड़िया टावर में करीब 60 फ्लैट हैं और यहां लगभग 250 से 300 लोगों के रहने की जानकारी सामने आई है। आग और धुएं के बीच इमारत में लोगों के फंसे होने की खबर से चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद की।

बगड़िया टावर में कैसे लगी आग?

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे बगड़िया टावर में आग लगी। यह इमारत रिहायशी फ्लैटों के साथ ऑफिस और दुकानों के लिए भी इस्तेमाल होती है। आग लगने के बाद देखते ही देखते इमारत में धुआं फैल गया और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। आग की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया

इमारत में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू

आग के बाद टावर में लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। खबरों के मुताबिक इस आग में 15 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई। स्थानीय लोगों ने सीढ़ी, रस्सी, कपड़े और डंडों की मदद से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इसके साथ ही दमकल और SDRF की टीमों ने भी रेस्क्यू अभियान चलाया।

आग पर काबू पाने के बाद भी जारी रही निगरानी

रिपोर्ट के मुताबिक, दमकल और बचाव दल की कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, इमारत में फैले धुएं और अंदर मौजूद लोगों की स्थिति को लेकर राहत एवं बचाव कार्य महत्वपूर्ण बना रहा। फिलहाल आग लगने की असली वजह और नुकसान का आधिकारिक आकलन सामने नहीं आया है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Tags:    

Similar News