PAK vs AUS 1st ODI: आज से पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का आगाज, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
PAK vs AUS Live Streaming 1st ODI: दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मैच से आधा घंटा पहले यानी 4:30 बजे होगा।
PAK vs AUS Live Streaming 1st ODI
PAK vs AUS Live Streaming 1st ODI: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज आज शनिवार (30 मई) रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मैच से आधा घंटा पहले यानी 4:30 बजे होगा। क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें इस सीरीज पर टिकी हुई हैं क्योंकि दोनों टीमें लंबे वक़्त के बाद वनडे क्रिकेट में आमने-सामने उतर रही हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में व्यस्त थे, जिसके कारण उन्होंने बीते 2 महीनों से ज्यादा वक़्त से कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में टीम की तैयारियों और प्रदर्शन पर सभी की नज़रें रहेंगी। दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार का सामना करते आ रही है और वह घरेलू मैदान पर वापसी करने का पूरा प्रयास करेगी।
रावलपिंडी में खेला जाएगा वनडे सीरीज का पहला मुकाबला
तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच 2 और 4 जून को लाहौर में आयोजित होगा। पाकिस्तान की कप्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के हाथों में है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंग्लिस संभाल रहे हैं।
भारत में इस सीरीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। किसी भी भारतीय टीवी चैनल या OTT प्लेटफॉर्म ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस वनडे सीरीज के प्रसारण अधिकार नहीं खरीदे हैं। ऐसे में भारतीय दर्शक टीवी पर इस मुकाबले का आनंद नहीं ले पाएंगे। हालांकि, क्रिकेट फैंस Sports TV के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, शादाब खान, हारिस रऊफ, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, एडम जंपा और जोश इंग्लिस जैसे खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।
बता दे, दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला रोमांच से बहुत ही ज़बरदस्त रहने की उम्मीद है और क्रिकेट प्रेमियों को एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।