रिंकू सिंह ने शादी के कार्ड में क्या लिखवाया? सामने आया शाही निमंत्रण पत्र
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Card : रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का शाही कार्ड सामने आया है। जानिए कार्ड में क्या स्पेशल है?
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Card
Rinku Singh Priya Saroj Wedding : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी इन दिनों चर्चा में है। दोनों की शादी का निमंत्रण पत्र सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। खास बात यह है कि रिंकू सिंह ने अपनी शादी के कार्ड का डिजाइन खुद अपनी बहन नेहा सिंह के साथ बैठकर पसंद किया है।
दोनों की शादी 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में होगी। शादी के कार्ड छपकर तैयार हो चुके हैं और मेहमानों को निमंत्रण भेजने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
शादी के कार्ड में क्या लिखवाया है रिंकू सिंह ने?
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का वेडिंग कार्ड शाही अंदाज में तैयार किया गया है। कार्ड का बैकग्राउंड हल्के क्रीम रंग का बताया जा रहा है, जिस पर फूलों की खूबसूरत डिजाइन और सबसे ऊपर भगवान गणेश की आकृति बनाई गई है। कार्ड पर अंग्रेजी में 'Rinku & Priya' लिखा हुआ है। निमंत्रण पत्र में परिवार की ओर से मेहमानों को शादी में शामिल होने का न्योता दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कार्ड पर मेजबान के तौर पर स्वर्गीय खान चंद्र सिंह और श्रीमती बीना देवी के नाम दर्ज हैं।
4 दिसंबर को लखनऊ में होगी शादी
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में सात फेरे लेंगे। शादी का आयोजन होटल रमाडा में होना है। दोनों परिवारों की ओर से शादी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस शादी में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
बहन नेहा के साथ रिंकू ने पसंद किया कार्ड
शादी की तैयारियों में रिंकू सिंह खुद भी काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। उन्होंने अपनी बहन नेहा सिंह के साथ बैठकर शादी के निमंत्रण पत्र का डिजाइन पसंद किया। कार्ड की छपाई से लेकर मेहमानों तक निमंत्रण पहुंचाने की प्रक्रिया में भी परिवार जुटा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू के गृहक्षेत्र अलीगढ़ से करीब 100 खास मेहमानों को शादी का न्योता भेजा जा रहा है। रिंकू सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी व्यक्तिगत रूप से शादी का निमंत्रण देना चाहते हैं।