सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी, मैक्सवेल भी टीम में शामिल! जबरदस्त स्क्वॉड का हुआ ऐलान
Suryakumar Yadav Captain: टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव को टी20 टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया है। इस स्क्वॉड में मैक्सवेल समेत कई जबरदस्त खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
Image Source – Social Media
SuryaKumar yadav Captain: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2026 के लिए मुंबई की सीनियर पुरुष टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा स्क्वॉड में शिवम दुबे, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। मुंबई की यह टीम काफी जबरदस्त नजर आ रही है।
सूर्यकुमार यादव संभालेंगे मुंबई की कमान
सूर्यकुमार यादव के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम रहने वाला है। वह लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी है। सूर्यकुमार ने भी मुंबई की कप्तानी मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुंबई का प्रतिनिधित्व करना हमेशा गर्व की बात है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण है। उनका लक्ष्य टीम को खिताब जिताना होगा।
भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव की अगर बात करें तो वह इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। भारतीय टीम ने उनकी अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया था। इसके अलावा सूर्या की कप्तानी में ही भारत ने एशिया कप का भी खिताब जीता था। इसके बावजूद सूर्यकुमार यादव को न केवल कप्तानी से हटाया, बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया गया। ऐसे में वो इस वक्त टीम में आने के लिए मौके की तलाश कर रहे हैं और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी उनके लिए एक बेहतरीन मौका है।
मैक्सवेल स्वामीनाथन को भी मिला मौका
मुंबई की घोषित टीम में मैक्सवेल स्वामीनाथन का नाम भी शामिल है। घाटकोपर से ताल्लुक रखने वाले मैक्सवेल स्वामीनाथन ने 10 साल की उम्र से ही माटुंगा जिमखाना में अभ्यास करना शुरू कर दिया था। वह रवींद्र जाडेजा और नाथन लियोन को अपना आइडल मानते हैं। उनके अलावा भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर भी टीम का हिस्सा हैं। शार्दुल ठाकुर की वापसी भी मुंबई के लिए अच्छी खबर है। वह उंगली की चोट के कारण रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे।
14 नवंबर को है मुंबई का पहला मुकाबला
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है। मुंबई को एलीट ग्रुप डी में रखा गया है। इस ग्रुप में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हैदराबाद, ओडिशा, उत्तराखंड और विदर्भ की टीमें भी शामिल हैं। मुंबई अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को कोलकाता में हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई की टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई का स्क्वॉड
सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की 16 सदस्यीय टीम इस प्रकार है।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), दिव्यांश सक्सेना, सुवेद पारकर, मुशीर खान, सरफराज खान, सैराज पाटिल, शिवम दुबे, अथर्व अंकोलेकर, शम्स मुलानी, मैक्सवेल स्वामीनाथन, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और हार्दिक तैमोर (विकेटकीपर)