NEET-JEE की तैयारी करने वालों के लिए Google का बड़ा धमाका! फ्री AI Subscription के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Google AI for students: गूगल के इस ऐलान से नीट, जेईई, जीआरई, एसएटी, एपी और एमसीएटी जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को घर बैठे अपनी जरूरत के हिसाब से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।

Update:2026-08-20 15:50 IST

Google AI for students

Google AI for students: गूगल (Google) ने छात्रों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी को आसान बनाने के लिए कई नए एआई टूल्स (AI Tools) लॉन्च किए हैं। इन टूल्स को खास तौर पर उन परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनकी तैयारी बड़ी संख्या में छात्र करते हैं। गूगल के इस ऐलान से नीट (NEET), जेईई (JEE), जीआरई (GRE), एसएटी (SAT), एपी (AP) और एमसीएटी (MCAT) जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को घर बैठे अपनी जरूरत के हिसाब से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।

सुंदर पिचाई ने दी नए एआई टूल्स की जानकारी

अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने गुरुवार को बताया कि गूगल 140 से ज्यादा देशों के कॉलेज छात्रों को मुफ्त गूगल एआई सब्सक्रिप्शन (Google AI Subscription) देने जा रहा है। कंपनी ने एआई स्टडी टूल्स (AI Study Tools) लॉन्च करने के साथ यह बड़ा ऐलान किया है।

सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए इन फीचर्स की जानकारी दी। उन्होंने मजेदार अंदाज में पूछा कि गूगल सर्च (Google Search) अब किन परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों की मदद कर सकता है। इसमें एसएटी, एसीटी, एपी, एनईएम, जीआरई, जेईई, एलएसएटी, एमसीएटी और नीट जैसी परीक्षाओं के विकल्प दिए गए। इसका जवाब था, ऑल ऑफ द अबव यानी इन सभी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त एआई सब्सक्रिप्शन

गूगल ने अलग-अलग देशों के कॉलेज छात्रों के लिए खास ऑफर (Student Offer) पेश किए हैं। अमेरिका में पात्र कॉलेज छात्रों को एक साल के लिए गूगल एआई प्रो (Google AI Pro) मुफ्त दिया जाएगा। इसमें जेमिनी स्पार्क (Gemini Spark), ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट और 5 टीबी स्टोरेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

अमेरिका के बाहर रहने वाले पात्र छात्रों को गूगल एआई प्लस (Google AI Plus) मुफ्त मिलेगा। इसमें ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट, 400 जीबी स्टोरेज के साथ गूगल एआई प्रो और यूट्यूब प्रीमियम (YouTube Premium) पर खास डिस्काउंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

भारतीय छात्रों को 12 महीने तक मुफ्त मिलेगा AI प्लस

भारत के पात्र कॉलेज छात्रों के लिए भी गूगल ने बड़ा ऑफर दिया है। भारतीय छात्रों को 12 महीने के लिए गूगल एआई प्लस मुफ्त मिलेगा। इसके तहत छात्रों को जेमिनी ओम्नी (Gemini Omni), जेमिनी में दो गुना ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट और 400 जीबी स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

इसके अलावा जो छात्र विज्ञापन-मुक्त म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग चाहते हैं, उनके लिए गूगल एआई प्रो और यूट्यूब प्रीमियम का बंडल भी पेश किया गया है। इस बंडल पर छात्रों को 70 फीसदी तक की छूट मिल सकती है।

स्टूडेंट हब से आसान होगी पढ़ाई

गूगल ने नया स्टूडेंट हब (Student Hub) भी लॉन्च किया है। इसकी मदद से छात्र अपनी पढ़ाई के लिए स्टडी नोटबुक (Study Notebook), फ्लैशकार्ड (Flashcards), ग्राफ, इमेज और इंटरैक्टिव विजुअल (Interactive Visuals) तैयार कर सकेंगे। इससे कठिन विषयों को समझने और पढ़ाई की सामग्री को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा जेमिनी डीप रिसर्च (Gemini Deep Research) में नया इंटरैक्टिव फीचर जोड़ा गया है। यह छात्रों की पढ़ाई को उनकी जरूरत के हिसाब से तैयार करने में मदद करेगा। डायग्नोस्टिक क्विज (Diagnostic Quiz) के जरिए यह पता लगाया जा सकेगा कि छात्र किन विषयों में अच्छे हैं और किन विषयों में उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

गूगल सर्च और क्लासरूम में भी नए फीचर्स

गूगल सर्च (Google Search) में भी नए एआई स्टडी टूल्स जोड़े गए हैं। छात्र मुश्किल कॉन्सेप्ट (Concepts) को समझने के लिए इंटरैक्टिव विजुअल बना सकेंगे। इसके साथ ही वे अपने प्रोजेक्ट्स को व्यवस्थित कर सकेंगे, अपनी जरूरत के हिसाब से फाइल तैयार कर सकेंगे और प्रैक्टिस क्विज (Practice Quiz) भी ले सकेंगे। गूगल लेंस (Google Lens) की मदद से भी पढ़ाई से जुड़े मुश्किल कॉन्सेप्ट को समझना आसान होगा।

वहीं, गूगल क्लासरूम (Google Classroom) में शिक्षकों के लिए भी नए टूल्स पेश किए गए हैं। इनकी मदद से शिक्षक हर छात्र की जरूरत के हिसाब से पढ़ाई का प्लान तैयार कर सकेंगे और उसकी प्रगति को रियल टाइम (Real Time) में ट्रैक कर पाएंगे। इससे छात्रों को ज्यादा पर्सनलाइज्ड तरीके (Personalized Learning) से पढ़ाने में मदद मिलेगी।

Tags:    

Similar News