Tata Tiago EV 2026: पेट्रोल कारों की छुट्टी करने आई नई Tata Tiago EV! कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश

Tata Tiago EV Launch 2026: नई Tata Tiago EV फेसलिफ्ट BAAS प्लान, कम कीमत, 285KM रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च

Update:2026-05-29 07:30 IST

Tata Tiago EV Launch 2026 Price Features & Range

Tata Tiago EV Launch 2026: देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों के घरेलू बजट को बुरी तरह से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब लोग ऐसी कारों की तलाश में हैं जो जेब पर कम बोझ डालें और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी भरोसेमंद साबित हों। इसी समय टाटा मोटर्स ने अपनी नई टाटा टियागो EV फेसलिफ्ट लॉन्च कर बाजार में हलचल बढ़ा दी है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और किफायती कीमत के साथ पेश किया है। सबसे ज्यादा चर्चा इसकी शुरुआती कीमत को लेकर हो रही है। जिसकी वजह है BAAS यानी बैटरी एस ए सर्विस प्लान। जिसके साथ यह कार 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराई गई है। वहीं बिना BAAS प्लान के इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यही वजह है कि अब टियागो EV फेसलिफ्ट को सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं बल्कि पेट्रोल कारों के मजबूत विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर शहरों में रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के लिए यह कार काफी आकर्षक बनकर सामने आई है।

डिजाइन में दिखा बड़ा बदलाव

नई टियागो EV फेसलिफ्ट को पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक दिया गया है। कार के फ्रंट में नया ब्लैंक ऑफ ग्रिल डिजाइन देखने को मिलता है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक फील देने का काम कर रहा है। इसके साथ नए LED हेडलैम्प और रीडिजाइन बंपर कार की रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाते हैं। कार के साइड प्रोफाइल में नए 15 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप इसे प्रीमियम हैचबैक जैसा लुक देता है। टाटा मोटर्स ने इस बार कई नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं ताकि युवा ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिल सकें।

केबिन में मिलेगा हाईटेक अनुभव

नई टियागो EV फेसलिफ्ट का इंटीरियर भी पहले के मुकाबले काफी अपडेट किया गया है। कंपनी ने इसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इससे ड्राइविंग के दौरान मोबाइल कनेक्टिविटी काफी आसान हो जाती है। इसके अलावा नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग पैड और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील कार को ज्यादा प्रीमियम फील देता है। ग्राहकों की सुरक्षा और पार्किंग सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसमें 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है, जो इस कीमत में काफी खास फीचर माना जा रहा है।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्मार्ट कार फीचर्स भी इसमें जोड़े गए हैं। कंपनी को पूरी उमीद है कि यह सारी खूबियां नई पीढ़ी के ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल साबित होंगी।

रेंज और चार्जिंग पर कंपनी का बड़ा दांव

टाटा मोटर्स ने इस फेसलिफ्ट मॉडल में 24kWh बैटरी पैक दिया है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 285 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। हालांकि वास्तविक इस्तेमाल में यह लगभग 205 से 215 किलोमीटर तक आराम से चल सकती है, जो शहरों में डेली यूज के हिसाब से काफी अच्छी मानी जा रही है। कंपनी ने बैटरी साइज को ज्यादा बड़ा नहीं किया है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि बड़ी बैटरी से कार की कीमत और चार्जिंग समय दोनों बढ़ सकते थे। टाटा ने इस मॉडल को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो पहली बार EV खरीदने की योजना बना रहे हैं। कार में DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है। वहीं 24kWh बैटरी वेरिएंट पर लाइफटाइम अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने वाला बड़ा कदम माना जा रहा है।

कम खर्च में ज्यादा बचत का दावा

इलेक्ट्रिक कारों की सबसे बड़ी खासियत उनका कम रनिंग कॉस्ट होता है। जहां पेट्रोल कारों में हर महीने ईंधन पर हजारों रुपये खर्च होते हैं, वहीं टियागो EV जैसी कारें चार्जिंग खर्च को काफी कम कर देती हैं। यही कारण है कि अब मध्यम वर्ग के ग्राहक भी इलेक्ट्रिक कारों की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर किसी व्यक्ति की रोजाना ड्राइविंग 40 से 60 किलोमीटर के बीच है तो यह कार लंबे समय में काफी बचत करा सकती है। इसके साथ ही EV पर सरकार की ओर से मिलने वाले कई फायदे भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

बाजार में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धा

नई टियागो EV फेसलिफ्ट के लॉन्च के बाद छोटे इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है। अभी तक इस कीमत में ग्राहकों के पास विकल्प काफी सीमित थे, लेकिन टाटा ने कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स देकर बाजार को नया मोड़ देने की कोशिश की है।

Tags:    

Similar News