IRCTC Tour Package: IRCTC ने किया बड़ा एलान ! महाकालेश्वर से लेकर सोमनाथ-भीमाशंकर तक 12 दिन की धार्मिक यात्रा, क्या है पैकेज और किराया,जाने

IRCTC Tour Package: रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव विशेष ट्रेन 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा का संचालन 30 जून 2025 से 11 जुलाई 2025 तक किया जा रहा है।

Report :  Virat Sharma
Update:2025-06-04 14:08 IST

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव विशेष ट्रेन 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा का संचालन 30 जून 2025 से 11 जुलाई 2025 तक किया जा रहा है। यह यात्रा 11 रात्रि और 12 दिन की होगी, जिसमें देश के सात प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु निम्न स्थलों के दर्शन कर सकेंगे जिनमें महाकालेश्वर (उज्जैन), ओंकारेश्वर, द्वारिकाधीश मंदिर, बेट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर (नासिक), पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (औरंगाबाद) सहित कई अन्य प्रमुख धार्मिक स्थल हैं।

इन स्टेशनों से मिलेगी चढ़ने-उतरने की सुविधा

गोरखपुर जंक्शन, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, ओरई, झाँसी, ललितपुर।

पैकेज की श्रेणियाँ और किराया

कंफर्ट श्रेणी (53,260/- प्रति व्यक्ति)

डीलक्स होटलों में एसी कमरे (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग)

रात्रि विश्राम, वॉश एंड चेंज

नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन

एसी बसों से स्थानीय भ्रमण

स्टैंडर्ड श्रेणी (40,000/- प्रति व्यक्ति)

बजट होटलों में एसी कमरे (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग)

वॉश एंड चेंज (नॉन एसी बजट होटल)

नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन

नॉन एसी बसों से भ्रमण

स्लीपर श्रेणी (23,500/- प्रति व्यक्ति)

नॉन एसी बजट होटलों में रात्रि विश्राम (शेयरिंग)

वॉश एंड चेंज की सुविधा

नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन

नॉन एसी बसों से भ्रमण

EMI और बुकिंग की सुविधा

यात्रा को हर वर्ग के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से IRCTC ने मात्र 826/- प्रति माह की आसान EMI की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। यह सुविधा विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों के लिए लाभकारी होगी। यात्रा की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जा रही है। साथ ही इस यात्रा में LTC सुविधा भी मान्य है।

बुकिंग के लिए संपर्क करें

ऑफलाइन बुकिंग के लिए यात्रियों को IRCTC कार्यालय, पर्यटन भवन, गोमती नगर, से बुकिंग करा सकते हैं।

Tags:    

Similar News