Lucknow Famous Street Food: इतने सस्ते में चायनीज़ फ़ूड कहीं नहीं मिलेगा, बेहद स्वादिष्ट है यहाँ का मैक्रोनी राइस!

Lucknow Famous Street Food : लखनऊ में आपको मिलेगा यहाँ बेहतरीन चायनीज़ स्ट्रीट फ़ूड आपको आएगा बेहद पसंद। जानिए लोकेशन और यहाँ का टाइम।

Update:2024-10-13 07:57 IST

Lucknow Famous Street Food (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Street Food:  लखनऊ की गलियों में आपको कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन मिल जायेंगें जिनका स्वाद काफी उम्दा है और साथ ही ये आपको मजबूर कर देंगें कि आप यहाँ बार-बार आये। वैसे तो लखनऊ अपने मुग़लई खाने के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है लेकिन अगर आपको कुछ ज़्यादा हैवी नहीं खाना है तो यहाँ आपको फ़ास्ट फ़ूड में भी गज़ब का स्वाद मिल जायेगा। आइये जानते हैं कौन कौन सी वैराइटी आपको यहाँ मिलेगी।

इतना सस्ता मैक्रोनी राइस! (Macroni Rice At This Price)

लखनऊ अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध है अगर आप यहाँ आ रहे हैं तो आपको यहाँ का ज़ायका काफी पसंद आने वाला है। यहाँ आपको ढेरों वैराइटी मिलेंगीं जो आपको काफी अच्छी लगेंगीं। आइये जानते हैं कहाँ है ये जगह और कितने का मिलेगा आपको ये मैक्रोनी राइस।

लखनऊ में आपको कई तरह के स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड मिल जाएंगे जो आपको काफी पसंद आने वाले हैं। ऐसे में लखनऊ की गलियों में आपको बेहतरीन चायनीज़ फ़ूड का भी स्वाद मिलेगा। वहीँ लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल इमरजेंसी गेट के सामने आपको एक ऐसा ही स्टाल मिलेगा जहाँ आपको बेहतरीन मैक्रोनी राइस मिलेगा।

इसमें ये तरह-तरह के मसाले डालते हैं और साथ ही कई तरह की सब्जियों को मिलाकर तैयार करते हैं। वहीँ आपको बता दें कि ये बेहद स्वादिष्ट भी होते हैं। तो अगर आप लखनऊ में हैं या आप यहाँ आये हैं तो इसका स्वाद ज़रूर चखिएगा। ये आपको हाफ प्लेट 40 रूपए में मिलेगा वहीँ फुल प्लेट 80 रूपए का है जो आपको काफी क्वांटिटी में मिलेगा।

तो अब अगर आपको हलकी फुलकी भूख लगी हो और आपको कुछ स्वादिष्ट खाने का मन है तो यहाँ आपके लिए हम काफी कुछ स्वादिष्ट लेकर आये हैं। जिसका स्वाद बेहद अच्छा है। वहीँ आपको बता दें ये सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक अपनी इस स्टाल को रोज़ ओपन रखते हैं तो आप इस बीच कभी भी यहाँ आकर इनके ज़ायके को ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News