Mumbai Vada Pav in Lucknow: मुंबई का वड़ा पाव का स्वाद मिलेगा आपको लखनऊ में, जानिए कहाँ और कितने का है ये

Mumbai Vada Pav in Lucknow: लखनऊ में आपको मुंबई का स्वाद मिल जायेगा आइये जानते हैं कहाँ मिलेगा ये टेस्टी वड़ा पाव।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-10-15 06:30 IST

Mumbai Vada Pav in Lucknow (Image Credit-Social Media)

Lucknow Street Food: मुंबई शहर कई चीज़ों के लिए प्रसिद्ध है वहीँ यहाँ का खान पान उत्तर भारतीय खाने से थोड़ा अलग है। वहीँ लखनऊ में अगर आपको मुम्बईया व्यंजन मिल जाये तो कहना ही क्या ऐसे में आपको यहाँ मुंबई का प्रसिद्ध वड़ा पाव मिलेगा जिसका स्वाद बिलकुल वैसा ही है जैसा मुंबई में होता है। आइये जानते हैं कहाँ और कितने का मिलेगा आपको वड़ा पाव।

मुंबई का वड़ा पाव लखनऊ में (Mumbai Vada Pav in Lucknow)

लखनऊ में आपको जगह-जगह एक से बढ़कर एक व्यंजन मिल जायेंगे। वहीँ यहाँ आपको अब मुंबई का टेस्टी वड़ा पाव भी मिल जायेगा जिसका ज़ायका आपको बिलकुल वैसा ही लगेगा जैसा आपने मुंबई में खाया होगा। इसके स्पाइस से लेकर हर एक चीज़ आपको एकदम मुंबई के स्वाद की याद दिला देगा। आइये जानते हैं कि लखनऊ में कहाँ मिलेगा आपको ये लाजवाब वड़ा पाव।

ये स्वाद आपको लखनऊ के इंजीयरिंग चौराहे के पास ट्रेंड्स शौरूम के पास मिलेगा। यहाँ आपको रॉयल पॉइंट नाम से एक स्टाल मिल जाएगी। इसे बनने वाले शख्स का कहना है कि वो खुद कई साल मुंबई में रहे हैं और वहां वो वड़ा पाँव ही खाते थे ऐसे में उन्होंने इसका स्वाद बिलकुल वैसा ही बनने की कोशिश की है और जब आप इसे खाएंगे तो आपको ये वैसा ही लगेगा जैसा आपको मुंबई में मिलता है। इनकी चटनी और मसाला एक दम परफेक्ट है जिसमे गार्लिक का फ्लेवर भी बिलकुल सही होगा। 

Full View

आपको इनका स्वाद बेहद पसंद आएगा क्योंकि ये जिस स्टाइल में वड़ा पाँव बनाते हैं वो बिलकुल वैसा ही है जैसा मुंबई में मिलता है। ये आपको शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक यहाँ मिल जायेगा। ऐसे में अगर आपको भी मुम्बईया स्टाइल का कुछ ज़बरदस्त खाना है तो लखनऊ के रॉयल पॉइंट पर आप जा सकते हैं।  

Tags:    

Similar News