Mickey Mouse Jhoola: इंदौर में यहां बड़े भी उठा सकते है मिकी माउस झूले का लुत्फ

Mickey Mouse Jhula Indore: हम आपको इस खास झूले के लिए सही जगह बताएंगे। जहां आप अपने बचपन में वापस लौट सकते है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-05-01 08:57 GMT

Mickey Mouse Jhoola in Indore: बचपन में झूला सब झूलते है और फिर बड़े होकर उसी झूले को बहुत याद करते है। हालांकि, बड़ों के लिए भी कई तरह के झूले लगते है, लेकिन वो मिकी माउस वाले झूले से कुछ ज्यादा ही लगाव हो जाता है। ये देखने में जितना सुंदर और क्यूट लगता है। उतना ही मजेदार ये झूलने में भी लगता है। लेकिन अफसोस ये बड़ों के लिए नहीं होता है, हमेशा झूले के मालिक यही कहते है। अगर आपको भी यही सुनने को मिलता है, जिसके बाद आपको अपनी इच्छा मारनी पड़ती है। तो हम आपके लिए एक खास और मजेदार जानकारी लेकर आए है। 

यहां बड़े भी झूल सकते है मिकी माउस झूला

अगर आप इंदौर से है या इंदौर घूमने का प्लान बना रहे है तो आप मिकी माउस के इस मजेदार झूले का आनंद उठा सकते है। हम आपको इस खास झूले के लिए सही जगह बताएंगे। जहां आप अपने बचपन में वापस लौट सकते है। तो चलिए आपको बताते है इंदौर के इस जगह के बारे में, इंदौर में सिलिकॉन सिटी के पास में झूले का बहुत बड़ा आयोजन किया गया है जहां पर कई तरह के झूले लगे हुए है, उसी में से एक है ये मिकी माउस वाला झूला। जहां पर बच्चो के साथ बड़े भी झूले का लुत्फ उठा सकते है। यहां पर उम्र को लेकर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। तो आप भी झूला झूलने यहां जल्दी पहुंच जाइए। 


नाम: 15 फ्लेवर्स- फूड कोर्ट और किड्स प्ले जोन

लोकेशन: सिलिकॉन सिटी मेन रोड, मंत्री मोटर्स के सामने, इंदौर, मध्य प्रदेश

समय: 3:30 बजे से रात के 11 बजे तक 

औसत: 200 से 250/- रुपए प्रति व्यक्ति


झूले का साइज देख उड़ जायेंगे होश

इस प्लेजोन में झूले का साइज देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे, यहां बड़े आकार का मिक्की माउस झूला रखा हुआ है। जिसमें बड़ा सा एंट्री गेट है जहां टिकट लेकर बड़े से लेकर बच्चे सभी झूले पर कूदने का खेलने का लुत्फ उठाने के लिए जाते है। और अपने बचपन में वापस को जाते है। साथ ही मिकी माउस झूले पर कई तरह के कार्टून और सुपर हीरोज के कैरेक्टर भी बने हुए है। जिससे आपको और भी ज्यादा वाइब मिलेगा। यहां पर खेलना बहुत ही ज्यादा मजेदार होगा। आप अपने जिंदगी के स्ट्रेस और टेंशन को भूलकर कुछ देर के लिए बच्चा बन सकते है। कुछ वक्त अपने लिए निकाल सकते है जो करने में आपको अच्छा लगता है वो कर सकते है।

खाने के भी विकल्प 

जैसा कि इसके नाम में ही फ्लेवर है तो जाहिर सी बात है कि यहां पर खाने के खूब सारे विकल्प मौजुद है। जैसे की स्ट्रीट फूड से लेकर शेक और आइसक्रीम तक आप ट्राई कर सकते है। सबका स्वाद बहुत ही बेहतरीन है। आप गेम खेलने के साथ खाने का लुत्फ भी उठासकते है।



Tags:    

Similar News