5 माफियाओं के नाम यूपी: योगी नहीं ये चला रहे सरकार, चलता है इनका सिक्का

बृजेश सिंह पूर्वांचल का हिस्ट्रीशीटर माफिया है। जिसने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए इस मैदान में सामने आया था।

Update: 2020-11-03 09:16 GMT
5 माफियाओं के नाम यूपी: योगी नहीं ये चला रहे सरकार, चलता है इनका सिक्का photo ( social media)

लखनऊ: उत्तरप्रदेश उत्तर भारत का एक ऐसा राज्य हैं जहां लगभग 20 करोड़ से ज्यादा निवासी निवास करते हैं। आपको बताते हैं कि आज भी उत्तरप्रदेश अपनी दबंगई के लिए खास जाना जाता हैं। ये ऐसे दबंग नेता हैं जिनका आज भी यूपी में चलता हैं अपना सिक्का। आपको बताते चलें कि सरकार चाहे किसी की भी हो सिक्का इन्ही दबंग माफियों का ही चलता हैं। तो जानते हैं इन दबंग माफियों की जर्नी की शुरुआत केसे हुई।

बृजेश सिंह

इस माफियों की लिस्ट में सबसे पहले जो नाम है वो बृजेश सिंह का है। बृजेश सिंह पूर्वांचल का हिस्ट्रीशीटर माफिया है। जिसने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए इस मैदान में सामने आया था। यह हिस्ट्रीशीटर माफिया वाराणसी से निर्दलीय एमएलसी है। इस माफिया के ऊपर कम से कम 30 संगीन मामले दर्ज है। इस गैंगस्टर के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत हत्या, अपहरण, हत्या का प्रयास, हत्या की साजिश रचने से लेकर दंगा-बवाल, जमीन हड़पने जैसे कई मामले दर्ज हैं।

मुख्तार अंसारी

यूपी में अपराध की दुनिया का सबसे बड़ा है बादशाह वो है मुख्तार अंसारी। मुख़्तार अंसारी का जन्म यूपी के गाज़ीपुर में हुआ था। 1988 में पहली बार मुख्तार का नाम हत्या से जुड़ा था। दुनिया में मुख्तार अंसारी का नाम काफी बड़ा है। आपको बताते चलते है कि यह माफिया लगातार पांच बार से विधायक है। इस माफिया के ऊपर कम कम से 40 केस दर्ज है। यह माफिया लगभग 15 सालों से जेल में बंद है। मुख्तार अंसारी के ऊपर मर्डर, किडनैपिंग और एक्सटॉर्शन जैसे मामले दर्ज है।

धनंजय सिंह

माफियाओं की लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया। यह नाम कोई और नहीं धनंजय सिंह का है। यह माफिया पूर्वांचल का जाना माना माफिया के रूप में सामने आया है। आपको बता दें कि धनंजय सिंह ने दो बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का चुनाव भी जीता है। इस माफिया के ऊपर कम से कम 40 आपराधिक मामले दर्ज है। इस माफिया के ऊपर लखनऊ के हसनगंज थाने में हत्या और सरकारी टेंडरों में वसूली से जुड़े आधा दर्जन मामले दर्ज है।

अतीक अहमद

उत्तरप्रदेश का सबसे चर्चित माफिया अतीक अहमद है। जिसके ऊपर दर्जनों केस दर्ज है। इस माफिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कौशाम्बी, चित्रकूट, इलाहाबाद और बिहार में हत्या, अपहरण और जबरन वसूली के मामले दर्ज है। क्राइम की दुनिया का बादशाह हैं। आपको बताते चले कि यह माफिया पिछले तीन सालों से जेल में बंद है।

हरिशंकर तिवारी

गोरखपुर का कुख्यात माफिया हरिशंकर तिवारी। जिसका नाम दबंग माफिया की लिस्ट में सबसे आगे रहा करता है। हरिशंकर तिवारी एक ऐसा माफिया है जो राजनीती में बने रहने के लिए कभी भी पाला बदलने में चुकते नहीं थे। यह माफिया भाजपा , कांग्रेस , बीएसपी में थे। यह माफिया गोरखपुर में कम से कम 6 बार विधायक रह चुके है।

Tags:    

Similar News