ताजमहल में तिरंगा लहराते ही हड़कंप! CISF ने हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Taj Mahal Tiranga Row: आगरा के ताजमहल में 15 अगस्त पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराया। CISF ने नीतू ठाकुर और मनीष पंडित समेत कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस हिरासत में दिया, वीडियो भी सामने आया।

Update:2026-08-15 17:09 IST

Image Source- Social Media

Taj Mahal Tiranga Row: आगरा में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर अखिल भारत हिंदू महासभा (Akhil Bharat Hindu Mahasabha) के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के अंदर तिरंगा लहराया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने 26 जनवरी के बाद 15 अगस्त को भी ताजमहल परिसर में तिरंगा लहराया। तिरंगा लहराने के बाद सीआईएसएफ (CISF) ने कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और पुलिस की हिरासत (Police Custody) में दे दिया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

ताजमहल के अंदर तिरंगा लहराने का वीडियो

बताया गया है कि अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू ठाकुर और मनीष पंडित ने ताजमहल के अंदर तिरंगा लहराया। ऐसा करने के बाद सीआईएसएफ ने दोनों को पकड़ लिया।

ताजमहल के अंदर तिरंगा लहराने का वीडियो नीतू ठाकुर के फोन में था। जानकारी के मुताबिक उनके फोन से यह वीडियो डिलीट करा दिया गया। ताजमहल के अंदर मौजूद सभी संबंधित लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की गई। इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो अब इंटरनेट मीडिया (Social Media) पर प्रसारित हो रहे हैं।


'हर घर तिरंगा तो ताजमहल कैसे अछूता रहेगा'

अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने ताजमहल में तिरंगा लहराने को लेकर कहा कि जब हर घर तिरंगा लहराया जाएगा तो फिर हमारा ताजमहल कैसे तिरंगे से अछूता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने वहां तिरंगा लहराया है।

ताजमहल को 'तेजो महालय' बताता रहा है संगठन

अखिल भारत हिंदू महासभा लंबे समय से ताजमहल को 'तेजो महालय' (Tejo Mahalaya) बताते हुए इसे शिव मंदिर (Shiv Temple) होने का दावा करती रही है। इसी दावे के आधार पर संगठन की ओर से हर साल श्रावण मास (Shravan Month) में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) निकालने, ताजमहल पर भगवा ध्वज (Saffron Flag) फहराने और वहां पूजा-अर्चना (Worship) करने की अनुमति की मांग की जाती रही है।

पहले ताजमहल में जलाभिषेक की कोशिश

इससे पहले श्रावण मास के पहले सोमवार को भी अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी ताजमहल में जलाभिषेक (Jalabhishek) करने पहुंच गए थे। हालांकि पुलिस ने सभी को पश्चिमी गेट के पास ही रोक दिया था।

इस दौरान पुलिस और संगठन के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच सभी कांवड़ियों को राजेश्वर महादेव मंदिर ले जाया गया, जहां उनका जलाभिषेक कराया गया।

अब 15 अगस्त को ताजमहल के अंदर तिरंगा लहराने की घटना के बाद सीआईएसएफ ने हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस की हिरासत में सौंप दिया है। उनसे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News